ऋषभ पंत ने अपने दिल में रह गई एक कसक के बारे में किया खुलासा
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक साल क्रिकेट में वापसी है। कार एक्सीडेंट के बाद से पंत को लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहना पड़ा। आईपीएल के 17वें सीजन में धमाकेदार वापसी करते हुए टीम इंडिया में जगह बना ली है। वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक बार फिर भारतीय जर्सी में नजर आएंगे।
वर्ल्ड कप से पहले बीसीसीआई ने ऋषभ पंत का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पंत ने बताया कि उनके दिल में एक कसक रह गई है, जो कुछ ही दिनों में पूरी हो जाएगी। वीडियो में ऋषभ पंत ने बताया कि वह मैच से पहले राष्ट्रगान के लिए खड़े होने को लेकर बेकरार हैं।
BCCI ने शेयर किया वीडियो
बीसीसीआई द्वारा एक्स हैंडल पर शेयर की गई वीडियो में ऋषभ पंत बोल रहे हैं, 'उस दिन से आज तक एक कसक अभी बाकी है... दिल के उस कौने में एक धड़क अभी बाकी है... अपने कदमों पर तो खड़ा हो गया... पर इंडिया के लिए फिर से खड़ा होना अभी बाकी है।'
क्रिकेट प्रेमियों से अपील
वीडियो शेयर करते हुए बीसीसीआई ने लिखा, तैयार, सक्षम दृढ़ निश्चयी! विपरीत परिस्थितियों से जीत तक, ऋषभ पंत का ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप तक का सफर दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। मैच के दिन शाम 7.52 बजे उनके साथ जुड़ें क्योंकि वह पूरे देश में जोश भर देते हैं! 5 जून से टी20 वर्ल्ड कप में इस शानदार विकेटकीपर के साथ टीम इंडिया के साथ राष्ट्रगान के लिए खड़े हों।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष