धर्म कभी खतरे में नहीं रहा
हजारों साल से चला आ रहा कुंभ नागाओं से कभी खाली नहीं रहा। उनके पास कभी कोई शिकायत नहीं रही। उनमें कभी कोई डर नहीं रहा, क्योंकि धर्म उनके अंदर उतर चुका है। धर्म जिसके अंदर होगा वह न तो डरेगा और न ही वह कमजोर होगा।
यही बात हमें भी माननी चाहिए कि जब धर्म हमारे दिलों में होगा तो भला संसार की कौन सी ऐसी शक्ति है जो उसे हमारे दिलों से निकाल ले जाए? वह कौन है जो हथियार के जोर पर हमारा दिल जीत ले जाए? यह जान लीजिए कि धर्म कभी खतरे में रहा ही नहीं।
जो खतरे में है, वह धर्म नहीं बल्कि अधर्म है। धर्म और अधर्म के बीच एक महीन रेखा होती है जिसे नहीं जाना तो पता नहीं कब आप अधर्म के मैदान में खड़े हो जाएं। धर्म पूजा पद्धति, कर्मकांड या दूसरी चीजों से नहीं चलता और न ही बढ़ता है। धर्म तो चरित्र से चलता है। उसके बढ़ने से बढ़ता है और घटने से घटता है। जब कोई कहे कि इकट्ठे हो जाओ, धर्म खतरे में है तो फौरन रुक जाओ।
कहने वाले का चरित्र देखो और अपने अंदर मौजूद धर्म देखो। जब तक तुम्हारे अंदर धर्म जिंदा है उसे कोई खतरा नहीं है। जब तक तुम धर्म के मर्म को समझ रहे हो तब तक यह हरगिज खतरे में नहीं है। जैसे ही तुम किसी दूसरे के कहने पर अपने दिल के अंदर बिना झांके हाथ उठाकर कदम बढ़ाते हो वैसे ही धर्म खतरे में आ जाता है। यह भी सच मान लो, तब भी केवल तुम्हारे हृदय का धर्म खतरे में आता है, सबका नहीं। अपने दिल में धर्म लाओ दूसरे के दिल में यह लाने निकलोगे तो गलती कर जाओगे।
डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, गृहमंत्री ने लॉन्च किए चार नए टूल; उपग्रह चित्रों से बनेगा मकान सूचीकरण ब्लॉक
Nitish Kumar किसके कहने पर भाजपा के करीब आए, Narendra Modi के नाम पर पहले हुए थे दूर
66 साल के हुए शिवराज सिंह चौहान, परिवार संग मनाया जन्मदिन; लिए पांच संकल्प
Muppala Lakshmana Rao उर्फ गणपति नेपाल में गिरफ्तार, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नामांकन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मनाई होली
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?