रसोई में छिपा ब्यूटी सीक्रेट, इन 5 चीजों से बनाएं नेचुरल फेस टोनर
फेस टोनर एक तरह का लिक्विड बेस्ड स्किन केयर प्रोडक्ट होता है. जो फेस को क्लीन करने के बाद लगाया जाता है. ये स्किन को हाइड्रेट करने का काम करता है. पोर्स को टाइट करने में हेल्प करता है. तो आप घर पर भी आसान तरीकों से फेस टोनर बना सकते हैं.
एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करके भी आप फेस टोनर बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप एक कप एप्पल साइडर विनेगर में तीन कप पानी मिला लें. फिर इसे एक स्प्रे बॉटल में स्टोर कर लें. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीफंगल गुण होते हैं जो पिंपल्स को कम करने में हेल्प करता है. इस फेस टोनर का इस्तेमाल करके आपकी स्किन सॉफ्ट और स्मूद हो जाएगी.
गुलाब जल से भी आप एक फेस टोनर तैयार कर सकती हैं. ये स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करने में हेल्प करता है. क्योंकि गुलाब जल का पीएच 4-5 के बीच होता जो स्किन के पीएच लेवल के बराबर है. ये स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करता हैं. आप गुलाब जल में ग्लिसरिन को मिलाकर फेस टोनर तैयार कर सकती हैं. इसे आप सुबह और रात के समय फेस पर लगा सकते हैं.
आप एलोवेरा और विटामिन ई के साथ फेस टोनर बना सकते हैं. एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट रखने में हेल्प करता है और विटामिन ई एंटी एजिंग साइन्स को कम करने में हेल्प करता है. इसके लिए आप एलोवेरा का जेल निकाल लें फिर इसमें विटामिन ई की कैप्सूल और गुलाब जल को मिला लें. फिर इसे बॉटल में भरकर फ्रिज में स्टोर कर लें.
आप ग्रीन टी से भी टोनर तैयार कर सकते हैं. इसमें एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है जो स्किन प्रॉब्लम्स जैसे पिंपल्स और एक्ने को कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में हेल्प करती है. इसके लिए पानी को उबाल लें फिर इसमें ग्रीन टी डालें. ठंडा होने के बाद इसे बॉटल में स्टोर कर लें. ये टोनर ऑयली स्किन वालों के लिए बेस्ट होता है.
खीरे में कूलिंग और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं जो स्किन को गर्मी में हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. खीरे के छोटे-छोटे टुकड़ें कर लें फिर इसे ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें. फिर इसके जूस को निकाल लें. फिर इसे किसी स्प्रे बॉटल में स्टोर कर लें और फ्रिज में रख दें. इसे फेस पर दो बार लगा सकते हैं. खीरे में 95 प्रतिशत पानी होता है जो त्वचा को ठंडक देता है और सनबर्न को ट्रीट करने में हेल्प करता है.
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव