11 मासूमों की जान गंवाने के लिए RCB जिम्मेदार
नई दिल्ली। सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) ने बेंगलुरु भगदड़ केस में सस्पेंड IPS विकास कुमार को बहाल कर दिया है। आईपीएल 2025 फाइनल मैच जीतने के बाद आरसीबी की विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ मची थी।
इस दौरान कुल 11 मासूम लोगों की जान गई थी और 75 लोग घायल हुए थे। अब CAT ट्रिब्यूनल ने कहा कि हादसे के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को जिम्मेदार ठहराया है।
बेंगलुरु भगदड़ के लिए RCB जिम्मेदार
दरअसल, CAT ने सरकार को मामले में शामिल दो अन्य अधिकारियों के निलंबन की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया। सूत्रों ने कहा कि अधिकारियों को उम्मीद है कि उनका निलंबन भी वापस लिया जा सकता है।
भीड़ प्रबंधन में खामियों के लिए अधिकारियों को निलंबित करने की कर्नाटक सरकार की सिफारिश के बाद केंद्र ने विकास और दो अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों -बी दयानंद (बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त थे) और शेखर एच टेक्कन्नावर ने ट्रिब्यूनल में चुनौती दी थी।
इस मामले पर CAT ने आगे कहा कि पुलिस भगवान या कोई जादूगर नहीं है। पुलिस को व्यवस्था करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया जाता तो उससे भारी भीड़ को नियंत्रित करने की उम्मीद नहीं की जा सकती।
RCB ने पुलिस से विक्ट्री परेड की नहीं ली थी परमिशन
बता दें कि RCB ने विक्ट्री परेड से पहले पुलिस से कोई मंजूरी नहीं ली थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अचानक जानकारी पोस्ट की थी, जिसके चलते भीड़ इकट्ठा हुई। इस पर ट्रिब्यूनल ने कहा कि आरसीबी की वजह से तीन से पांच लाख लोग जमा हुए और आरसीबी ने पुलिस से अनुमति नहीं ली। 5 लाख लोगों की भीड़ इकट्ठा करने के लिए फ्रेंचाइजी ही जिम्मेदार है।
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव