आरबीआई जल्द शुरू करेगा यूपीआई के जरिए कैश डिपॉजिट
नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि आरबीआई जल्दी ही यूपीआई से कैश डिपॉजिट मशीन में पैसे जमा करने की सेवा की शुरुआत कर सकता है। गवर्नर ने ये घोषणा नई मॉनेटरी पॉलिसी के दौरान की। गौरतलब है कि मौजूदा समय में एटीएम से यूपीआई से कैश निकालने की सुविधा है। आप आसानी से किसी भी बैंक के एटीएम पर कैशलेस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। फिलहाल आरबीआई की ओर से कैश डिपॉजिट मशीन में पैसे जमा करने की सुविधा जल्द शुरू करने का ऐलान किया गया है। हालांकि ये सुविधा कब तक शुरू होगी। इसके लिए कोई निश्चित तारीख नहीं बताई गई है। आरबीआई गवर्नर की ओर से कहा गया कि आरबीआई रिटेल डायरेक्ट में जल्द ऐप लांच करेगा। इसके जरिए निवेश आसानी से सीधे आरबीआई के साथ सरकारी सिक्योरिटी में निवेश कर सकते हैं। मौजूदा समय में आप आरबीआई पोर्टल के जरिए सीधे सरकारी सिक्योरिटी में निवेश करने के लिए केंद्रीय बैंक के पास अकाउंट खोल सकते हैं। आरबीआई की ओर से अप्रैल 2024 की मॉनेटरी पॉलिसी मे रेपो रेट को यथावत 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है। इसके साथ ही एसडीएफ और एमएसएफ को 6.25 प्रतिशत और 6.75 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है। इसके अलावा गवर्नर ने बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। वित्त वर्ष 2024 में 7.6 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2025 में 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2025 में महंगाई दर 4.5 प्रतिशत रह सकती है।
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
भगवान भी प्रसन्न, भक्त भी सेहतमंद—इस पत्ते का अद्भुत महत्व
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका
MP के दो पारंपरिक कृषि उत्पादों को GI टैग, बालाघाट के चिन्नौर धान और रीवा के सुंदरजा आम को शामिल किया गया
सक्ती होटल कांड: दिशा मरावी मौत मामले में योगेंद्र साहू गिरफ्तार
T20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में, पाकिस्तान पर 2 विकेट से जीत
MP News: अभ्युदय जैन केस में मां अलका जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत