मार्च में ही झुलसा रतलाम, पारा 40 डिग्री के पार
मध्य प्रदेश। में मार्च के महीने में ही गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है. बुधवार को इस सीजन में पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी तेज गर्मी महसूस की गई. बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 14 और 15 मार्च को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश, बादल और गरज-चमक की संभावना जताई है।
पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में दो दिन तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. बुधवार को पूरे प्रदेश में गर्मी का असर साफ दिखाई दिया. बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि ग्वालियर और उज्जैन में 37.7 डिग्री दर्ज किया गया. भोपाल में 36.4 डिग्री और जबलपुर में 36.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
कई जिलों में 37 डिग्री से ऊपर तापमान
प्रदेश के अन्य शहरों में भी तापमान काफी ज्यादा रहा. रतलाम में अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा नर्मदापुरम में 39.9 डिग्री, धार में 39.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 38.4 डिग्री, खजुराहो में 38.2 डिग्री और गुना में 38.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ. वहीं दमोह, मंडला, उमरिया, सागर, खरगोन, खंडवा और श्योपुर में भी तापमान 37 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया, जो इस मार्च महीने में पहली बार देखने को मिला है।
दूसरे सप्ताह से बढ़े गर्मी के तेवर
मौसम विभाग का कहना है कि मार्च के दूसरे सप्ताह से ही प्रदेश में गर्मी के तेवर तेज हो गए हैं. खासकर ग्वालियर-चंबल, उज्जैन और इंदौर संभाग के जिलों में तापमान अधिक दर्ज किया जा रहा है और आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में गर्मी का प्रभाव और बढ़ सकता है।
हवा की दिशा बदलने से बढ़ी गर्मी
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से बदलकर पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर हो गई है. हवा में नमी भी काफी कम है और रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली गर्म हवाएं प्रदेश के तापमान को बढ़ाने में भूमिका निभा रही हैं।
इन जिलों में बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग ने 14 मार्च को ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, मुरैना, श्योपुर और भिंड जिलों में मौसम बदलने की संभावना जताई है. वहीं 15 मार्च को ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम और बैतूल जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
Donald Trump को बड़ा झटका, अमेरिकी कोर्ट ने 10% टैरिफ रद्द किया
टी20 और वनडे टीम के लिए नए कप्तान की तलाश तेज
Jabalpur के होटल में महिला का शव मिलने से हड़कंप
Mamata Banerjee इस्तीफा क्यों नहीं दे रहीं? इसके पीछे क्या है पूरा राजनीतिक गणित
Amit Shah और Suvendu Adhikari एक ही गाड़ी में होटल पहुंचे, मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा
अस्पताल पहुंचाने के बाद दोनों ने किया इनाम का दावा
अमृत भारत योजना में करोड़ों के भुगतान पर सवाल
संस्कारधानी से विकास परियोजनाएं छीने जाने पर नाराजगी
Iran का बड़ा आरोप- US ने उड़ाए हमारे तेल टैंकर, जवाब जरूर देंगे
Inter-Services Intelligence के निशाने पर था दिल्ली का ऐतिहासिक मंदिर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट