रश्मिका-विजय का दिवाली कनेक्शन! वायरल वीडियो ने फैंस को कर दिया कन्फ्यूज
मुंबई: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने कथित तौर पर 3 अक्तूबर को सगाई कर ली। हालांकि इस जोड़े ने सगाई की अफवाहों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनके फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर उत्साहित हैं। हाल ही में दिवाली मनाते हुए विजय देवरकोंडा ने कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। तस्वीरों और वीडियो में रश्मिका नजर नहीं आ रही हैं, हालांकि फैंस अंदाजा लगा रहें हैं कि रश्मिका वहां मौजूद हैं।
बैकग्राउंड में सुनाई दी महिला की आवाज
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विजय देवरकोंडा कैमरे के सामने पोज देते और अजीबोगरीब चेहरे बनाते नजर आ रहे हैं, जबकि आसमान में पटाखे फूट रहे हैं। बैकग्राउंड में एक महिला की आवाज सुनाई दे रही है, जिससे इंटरनेट पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि रश्मिका भी वहां मौजूद थीं।
यूजर्स ने लगाए कयास
विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं, मेरे दोस्तों। दिवाली हमेशा से मेरा पसंदीदा त्योहार रहा है। आप सभी को ढेर सारा प्यार।' इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है 'रश्मिका भाभी की याद आ रही है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'क्या ये रश्मिका की आवाज है?' एक और यूजर ने लिखा कि 'आखिरी हा हा हा उसकी थी।' यूजर का मतलब रश्मिका से है।
विजय और रश्मिका की सगाई
खबरों के मुताबिक विजय और रश्मिका ने शुक्रवार 3 अक्तूबर को एक निजी समारोह में सगाई कर ली। बताया जाता है कि दोनों फरवरी 2026 में शादी करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि इस मामले में दोनों ने आधिकारिक तौर से कुछ नहीं कहा है।
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना