वाराणसी में राहुल गांधी ने शुरु की न्याय यात्रा
वाराणसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचे हैं। आज शनिवार राहुल गांधी गोलगड्डा से यात्रा शुरू की है। वाहन पर सवार राहुल वाराणसी में निकले हैं।
गौरतलब है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में पहुंच गई थी। चंदौली में जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में आदिवासी राष्ट्रपति और गरीबों के लिए कोई जगह नहीं दी गई थी, जबकि 22 जनवरी को बड़े उद्योगपतियों और फिल्म जगत के सितारों के लिए रेड कार्पेट बिछा दिया गया था। उन्होंने आगे कहा कि जहां बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़े मुद्दे हैं, वहीं देश सामाजिक और आर्थिक अन्याय का भी सामना कर रहा है। ऐसे में देश की जनता को यह तय करना होगा कि वह किस विचारधारा का पालन करना चाहती है। एक वो जो भाई को भाई से लड़वाती है या वह जो ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलती है और सभी के लिए अधिकार सुनिश्चित करती है। चंदौली के बाद आज शनिवार को वाराणसी में राहुल गांधी यात्रा निकाल रहे हैं। इसको लेकर सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी गईं थी। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भारत जोड़ा न्याय यात्रा में शामिल हुए हैं।
इस यात्रा की जानकारी दे रहे कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 35वां दिन है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करे, रोड शो करेंगे। यहां पर राहुल एक सार्वजनिक रैली को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वे बुनकर और गांधीवादी संस्थानों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे, जिन पर मोदी सरकार ने हमला किया है और हमला लगातार हो रहा है। राहुल बीएचयू के छात्र-छात्राओं से भी मुलाकात करेंगे। इसी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा आठ दिन तक उत्तर प्रदेश में रहने वाली है।
वाराणसी में न्याय यात्रा
भारत जोड़ो न्याय यात्रा वाराणसी में शुरु की जा चुकी है, विश्वेश्वर गंज, मैदागिन चौक होते हुए यह गोदौलिया पहुंचेगी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में राहुल गांधी दर्शन-पूजन के बाद गोदौलिया में वाहन से ही जनता को संबोधित करने वाले हैं। इसके बाद लक्सा, मंडुआडीह होते हुए यात्रा भदोही के लिए प्रस्थान करेगी।
भदोही में होगी जनसभा
राहुल गांधी की न्याय यात्रा जब भदोही पहुंचेगी तो यहां इंदिरा मिल चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर राहुल गांधी माल्यार्पण करेंगे और रजपुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा मूंसीलाटपुर में बने स्विस काटेज में रात्रि विश्राम कर रविवार को ज्ञानपुर होते हुए गोपीगंज पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद ही यात्रा प्रयागराज के लिए रवाना होगी।
LNCT University में ‘युवा संसद प्रतियोगिता’ का आयोजन
Madhya Pradesh में अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, 7 दिन अनुपस्थिति पर नहीं होगी छुट्टी
बैतूल के पूजा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत, शव राठी हॉस्पिटल रेफर
Yogi Adityanath ने 500 KMPH की मैग्लेव ट्रेन में किया सफर, जापान दौरे का VIDEO वायरल
JPC की मांग पर बढ़ा सियासी पारा, विधायकों ने किया बहिर्गमन
एमपी सरकार का बड़ा फैसला: ई-टेंडर से होंगे शराब दुकानों के आवंटन
अंकिता लोखंडे ने पति विक्की के साथ शेयर किया वीडियो, कपल ने की भक्तंबर पूजा; लिखा- 'प्रार्थना शक्तिशाली...'
सलमान खान की भांजी के साथ जमेगी सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, इस निर्देशक ने लगाया दांव
वन विभाग की शीर्ष नियुक्ति पर विवाद, ‘शुभरंजन सेन’ के नाम पर उठे सवाल
भाजपा विधायक की क्षेत्रीय लड़ाई सदन तक पहुंची, प्रियंका पेंची ने एसपी पर कार्रवाई की मांग उठाई