संभल के प्रतिनिधिमंडल से मिले राहुल और प्रियंका
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनाड सांसद प्रियंका गांधी से मिलने संभल का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को दिल्ली पहुंचा था। दस जनपथ में राहुल व प्रियंका ने संभल से आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उनकी आपबीती सुनी व ढांढस बंधाते हुए न्याय दिलाने हर संभव मदद का वादा किया।
11 लोगों ने राहुल और प्रियंका गांधी से मुलाकात कर अपनी बात रखी
गौरतलब है कि संभल हिंसा के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को संभल जाने से रोक दिया गया था। इसके बाद 10 दिसंबर को संभल से 11 सदस्यीय दल दिल्ली पहुंचा था। इस दल ने दस जनपथ में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि संभल के लोगों के साथ सांसद इमरान मसूद और प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान कुरैशी भी साथ रहे। इन कांग्रेस नेताओं के साथ ही 11 लोगों ने राहुल और प्रियंका गांधी से मुलाकात कर अपनी बात रखी। बंद कमरे में हुई इस मुलाकात के दौरान राहुल और प्रियंका गांधी ने उन सभी से बातचीत की और उनकी आपबीती सुनी। राहुल और प्रियंका ने उन्हें भरोसा दिलाया कि न्याय दिलाने में वह उनकी पूरी मदद करेंगे।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज
CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: बिना अनुमति बने मैरिज गार्डन, होटलों के बेसमेंट में चल रहे किचन
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
एमपी में गेहूं MSP पर घमासान: ₹2700 प्रति क्विंटल की मांग ने पकड़ा जोर
Chhattisgarh में दंतेश्वरी मंदिर चोरी कांड का खुलासा
Chhattisgarh में धवईपानी-चिल्फी से सिमगा तक 4-लेन सड़क को हरी झंडी
Chhattisgarh में धान खरीदी पर छिड़ा पोस्टर वॉर, सियासत गरमाई
जादू-टोने के शक में युवक ने की बुजुर्ग महिला की हत्या