प्रिंस हैरी ने आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन छोड़ा
लंदन । प्रिंस हैरी ने शाही परिवार से विवाद के बीच आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन छोड़ दिया है। हैरी ने अपने ऑफिशियल एड्रेस में ब्रिटेन की जगह अमेरिका के कैलिफोर्निया का पता लिखवाया है। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, टूरिज्म से जुड़़ी चैरिटी ट्रैवलिस्ट के एक दस्तावेज में प्रिस हैरी के पूरे नाम के साथ उनका प्राइमरी पता कैलिफोर्मिया लिखा था। इससे पहले तक हैरी हमेशा अपने प्राइमरी पते में ब्रिटेन लिखवाते थे। यह बदलाव 29 जून 2023 को किया गया। हालांकि इसकी जानकारी अब सामने आई है। पिछले साल 29 जून को ही बकिंघम पैलेस ने इस बात की पुष्टि की थी कि हैरी और उनकी पत्नी मेगन अब ब्रिटेन का फ्रॉगमोर कॉटेज छोड़ चुके हैं।
फ्रॉगमोर कॉटेज वही घर है, जिसे 2018 में उनकी शादी पर क्वीन एलिजाबेथ ने गिफ्ट किया था। दरअसल हैरी ने अपनी मेमोयर स्पेयर में शाही परिवार को लेकर कई विवादित टिप्पणियां की थी। इसके बाद हैरी और उनके पिता किंग चाल्र्स के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद चाल्र्स ने हैरी से घर छोडऩे को कहा था।
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि