केरल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भूस्खलन प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा
वायनाड । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के वायनाड का दौरा पर हैं। प्रधानमंत्री भूस्खलन प्रभावित वायनाड में हालात का जायजा लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे। केरल के शरणार्थी कैंप का दृश्य पीएम मोदी के दौरे से पहले केरल के शरणार्थी कैंप के बाहर का दृश्य। पीएम मोदी भी अपने दौरे में शरणार्थी कैंपों का दौरा करेंगे।
कन्नूर पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल दौरे पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी कन्नूर हवाई अड्डे पर उतरे, जहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा
वायनाड के जिला कलेक्टर डी आर मेघश्री के मुताबिक, जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित रूप से स्थानांतरित करने के लिए कदम उठाए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों में छुट्टी का एलान करने के साथ ही सरकारी अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित अंबालावायल गांव और व्यथिरी तालुक के रिहायशी इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है।
ऐसा रहेगा पीएम मोदी का वायनाड का शेड्यूल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे केरल के कन्नूर पहुंच सकते हैं। इसके बाद वे वायनाड के भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे। दोपहर में करीब 12.15 बजे प्रधानमंत्री भूस्खलन प्रभावित इलाकों में जमीन पर जाकर हालात का जायजा लेंगे। इस दौरान राहत और बचाव दल से जुड़े लोग प्रधानमंत्री को हालात की पूरी जानकारी देंगे। प्रधानमंत्री राहत शिविरों का भी दौरा करेंगे और वहां भूस्खलन प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे और लोगों की व्यथा सुनेंगे। इसके बाद पीएम मोदी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
केरल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भूस्खलन प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा
प्रधानमंत्री के दौरे पर वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने भी खुशी जाहिर की है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'धन्यवाद मोदी जी, वायनाड जाकर त्रासदी का जायजा लेने के लिए। यह एक अच्छा फैसला है।' राहुल गांधी ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री वायनाड के हालात को देखकर वायनाड त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करेंगे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
हरिद्वार में अमित शाह का दौरा, सियासी हलचल तेज़
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ