सर्दियों के मौसम में तैयार करे तिल-गुड़ के लड्डू
सर्दियों का मौसम तो हर किसी को पसंद होता है। इस मौसम में एक तो घूमने का अपना अलग मजा होता है। इसके साथ ही इसी मौसम में खाने के लिए भी तमाम तरह की वैरायटी देखने को मिल जाती है। वैसे तो ये मौसम काफी खूबसूरत होता है, लेकिन सर्दियों में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।सर्दी में सेहत पर ध्यान ना दिया जाए तो काफी परेशानी सामने आ जाती है। इसी के चलते अभी से अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल कर लेना चाहिए, जो शरीर को गर्माहट पहुंचाती हैं।अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं तो तिल गुड़ के लड्डू एक बेहतर विकल्प हैं। इसके सेवन से शरीर में गर्माहट तो रहती ही है, साथ ही में इससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।
तिल-गुड़ के लड्डू बनाने का सामान
गुड़ - 1 कप
तिल (सफेद) - 2 कप
घी - 2 टेबल स्पून
इलायची पाउडर - 1 छोटी चम्मच
नारियल - 2 टेबल स्पून (घिसा हुआ)
- लड्डू बनाना के लिए सबसे पहले एक पैन में तिल डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा भून लें। यह करीब 5-7 मिनट में हो जाएगा। तिल भूनने के बाद इसे एक अलग बर्तन में रख लें।
- इसके बाद उसी कढ़ाई में गुड़ को मध्यम आंच पर घी के साथ मिलाएं। गुड़ को हल्का सा पिघलने दें। इसे लगातार चलाते भी रहें, वरना ये नीचे लग जाएगा।
- जब गुड़ पिघल जाए तो इसे हल्का ठंडा होने दें और फिर इसमें तिल, इलायची पाउडर और घिसा हुआ नारियल डालें। आखिर में इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
- सभी चीजों को सही से मिलाने के बाद इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाएं और उन्हें हाथों से ही लड्डू की शेप दें। अब आपके लड्डू तैयार हैं, इसे आप स्टोर करके रख सकती हैं।
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण
पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में
34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार
T20 WC: हार के झटके के बाद क्या लिया जाएगा बड़ा फैसला, टीम इंडिया से बाहर होंगे फेल बल्लेबाज? कोच ने दिए संकेत
सुपर-8 के पहले मैच में हार से बिगड़ा भारत का गणित: नेट रन रेट बना नई टेंशन! सेमीफाइनल के लिए पूरा समीकरण समझिए
BAFTA 2026: बाफ्टा रेड कारपेट पर उतरीं आलिया भट्ट, मर्लिन मुनरो से इंस्पायर्ड रहा लुक; फरहान अख्तर भी पहुंचे
Dharmendra: बाफ्टा में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, म्यूजिकल ट्रिब्यूट ने फैंस को किया भावुक
79th BAFTA: रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने किया बेटी राहा का जिक्र; कहा- 'वो तीन साल की हो गई है और अब...'