द्वारकिश के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
दिग्गज कन्नड़ फिल्म अभिनेता बंगल शामा राव द्वारकानाथ का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे द्वारकिश के नाम से मशहूर थे। मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद से इंडस्ट्री में गम का माहौल है। कई सितारे उनकी मौत पर शोक जता रहे हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पोस्ट साझा करते हुए द्वारकिश के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।पीएम मोदी ने प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता और निर्माता और निर्देशक द्वारकिश के निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'फिल्म उद्योग में द्वारकिश जी का योगदान बहुत बड़ा है, जिसमें दशकों के अविस्मरणीय प्रदर्शन और अभूतपूर्व फिल्में शामिल हैं। दर्शकों को लुभाने और युवा प्रतिभाओं का समर्थन करने की उनकी क्षमता ने कन्नड़ सिनेमा को आकार देने में उनकी बहुमुखी भूमिका की झलक दी। उनके निधन से दुखी हूं। हम उनकी असाधारण यात्रा को हमेशा याद रखेंगे। ओम शांति।'
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला