रेखा पात्रा को PM मोदी ने किया फोन....
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बशीरहाट से भाजपा उम्मीदवार और संदेशखाली हिंसा के पीड़ितों में से एक रेखा पात्रा को फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने रेखा से उनकी चुनावी प्रचार तैयारियों, लोगों के बीच भाजपा के प्रति समर्थन और अन्य मुद्दों को लेकर बात की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रेखा को शक्ति स्वरूपा कहकर संबोधित किया।
वहीं, रेखा पात्रा ने पीएम मोदी को संदेशखाली में महिलाओं द्वारा सामना की जाने वाली कठिनाइयों के बारे में बताया। भाजपा ने रविवार को बंगाल के लिए 19 उम्मदवारों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें पार्टी ने बशीरहाट से रेखा पात्रा को उम्मीदवार बनाया था। रेखा ही वह महिला हैं जिन्होंने सबसे पहले संदेशखाली की महिलाओं की आवाज को बुलंद किया था।
बशीरहाट के अंतर्गत आता संदेशखाली
रेखा संदेशखाली केस के मास्टरमाइंड और निलंबित तृणमूल नेता शाहजहां शेख और उसके गुर्गों की पीड़िता हैं। तीनों आरोपित शाहजहां शेख, शिबू हाजरा और उत्तम सरदार सलाखों के पीछे हैं। बशीरहाट के अंतर्गत ही संदेशखाली का क्षेत्र भी आता है।
रेखा पात्रा को उम्मीदवार बनाने का किया था अनुरोध
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब संदेशखाली की पीड़िताओं से मिलने के लिए बंगाल आए थे, उनमें रेखा भी शामिल थीं। बारासात में सभा के बाद पीएम मोदी ने संदेशखाली की पांच महिलाओं से मुलाकात की थी। संदेशखाली के लोगों ने भी नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी से पात्रा को उम्मीदवार बनाने का अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाया था।
बता दें कि पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से एक बशीरहाट में पिछला चुनाव टीएमसी ने जीता था।
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे, भारत की छवि खराब कर रहे: गिरिराज सिंह का आरोप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
चिकित्सकों के संवेदनशील व्यवहार से मरीजों की आधी तकलीफ़ हो जाती है दूर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने 140 उम्मीदवारों पर बनाई सहमति, जल्द होगा ऐलान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बरही के किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
बिहार चुनाव में खर्च के मामले में बीजेपी आगे, कांग्रेस से चार गुना ज्यादा खर्च