मोदी की गारंटी को चाइनीज गारंटी के नाम से जानती हैं जनता - गुरदीप सुप्पल
रायपुर। एआईसीसी के प्रशासन प्रभारी एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य गुरदीप सप्पल ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले वर्ष बहुत ही सफल अधिवेशन हुआ। रायपुर से जो यात्रा शुरू होने वाली है वो अपने मुकाम में पहुंचने वाली है। मोदी डर रहे है कांग्रेस को उल्टा सलाह दे रहे थे कि डरो मत। मोदी सरकार हिली हुयी है और जाने के कगार पर है अब 400 पार बोलने की हिम्मत नहीं हो रही है। मोदी और भाजपा के लोग नहीं बोल पा रहे है। मोदी जी जवाब दे कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी को किसने निपटा दिया। कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी चुनाव से क्यों भाग रही है? कश्मीर के अंदर तीन सीट है। भाजपा कश्मीर के अंदर एक भी प्रत्याशी नहीं उतार पाये। कश्मीर को वह सबसे बड़ी उपल्बधि मानते थे। कश्मीर से राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत हुयी थी। कश्मीर में राहुल गांधी ने देश के लोगो को कहा डरो मत। कश्मीर में राहुल गांधी हजारो कार्यकर्ता के साथ पहुंचकर वह लाल चौक पर झंडा फैराया। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। मोदी कांग्रेस के घोषणा न्याय पत्र को लेकर झूठ फैला रहे है। मोदी झूठ इसलिये बोल रहे है क्योंकि वह कांग्रेस के घोषणा न्याय पत्र के सच से डरे हुये है। देश में सबसे बड़ा सच यह है कि महंगाई जिसका मुकाबला मोदी नहीं कर पा रहे। पिछले 10 सालों में महंगाई बेतहाशा बढ़ी। रिर्जव बैंक इंडिया का डेटा यह बताता है कि पिछले एक साल के अंदर भारत में आम जनता की देनदारी है वह 75 प्रतिशत बढ़ी है यह वो जनता है जो महंगाई से त्रस्त है। लोगो को महंगाई चुभ रही है पढ़ाई के लिये, दवाई के लिये लोग अपने बचत का ईस्तमाल कर रहे है। मोदी जी मंगलसूत्र की बात बार-बार करते है और वह भी डेटा रिर्जव बैंक आफ इंडिया का है कि पिछले पांच साल में देश के अंदर गोल्ड लोन पांच गुना बढ़ गया है। केन्द्र में कांग्रेस इंडिया एलाईंस की सरकार आने पर सबसे पहले महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को एक-एक लाख रू. सालाना देंगे और सरकारी नौकरी में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। 4 दशक में बेरोजगारी इस देश में सबसे ज्यादा बढ़ गयी है। मोदी सरकार जो नीति की बात करते है वह नीति कभी नहीं बनी, जैसे न स्मार्ट सिटी बनी, न मेक इन इंडिया बनी, न गंगा साफ कर पाये, न किसानो की आय दुगुनी की। देश के अंदर जो भी काम हो रहे थे वह मोदी के गलत पॉलिसी से रूक गया। भारत के अंदर मैनुफ्कचरिंग का हिस्सा जो जीडीपी के अंदर था 17 प्रतिशत था। मोदी सरकार ने दावा किया था मेक इन इंडिया मैन्युफैक्चरिंग का जो योगदान 50 प्रतिशत बढ़ जायेंगे। आज 10 साल के बाद 20 से 25 प्रतिशत गिर गया। यह मोदी सरकार डेटा है। मैन्युफैक्चरिंग मोदी सरकार के दौरान एक चौथाई के करीब गिर चुकी है। इसलिये रोजगार नहीं है। मोदी जी जीएसटी लाये हर व्यापारी जीएसटी से दुखी है पूरा व्यापारी वर्ग तबाह हो गया है। रेलवे, बैंकों में भर्ती बंद हो गयी है। दुनिया के पहली सरकार होगी रोजगार तो देती नहीं, जहां रोजगार था भी वहां ठेका कर दिया। कांग्रेस सरकार का मुख्य उदेश्य यह है कि जब हमारी सरकार आयेगी तो सबसे पहले बेरोजगारी की समस्या से पहले निपटना है। अभी आईआईटी पढ़कर निकले स्टूडेंट को भी नौकरिया नही मिल रही है। जब देश गरीब था तब नेहरू जी के समय सरकारी अस्पताल बने और आम आदमी का फ्री में इलाज होता था। कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 1 लाख रू सालाना मिलेगा। हम जीएसटी का पूरा सिस्टम बदलेंगे और किसानों के उपकरणों मे जीएसटी मुक्त होंगे। कांग्रेस सरकार बनने पर 30 लाख भर्ती होगी। मोदी जी रोजगार नही दे पा रहे है और महंगाई बढ़ती जा रही है। कांग्रेस सरकार आने पर हम अग्निवीर बंद करेंगे। कांग्रेस सरकार बनने पर लोगों को रोजगार मिलना हमारी प्राथमिकता है।
पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर
‘कांग्रेस के लोग बाबा को छल रहे हैं’, टीएस सिंहदेव के बयान पर विजय शर्मा का तंज
किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का हमला, जीतू पटवारी बोले—90% किसान कर्ज में डूबे
बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बस में सवार 4 लोगों की मौत, कई घायल
‘न होगी कथा, न लगेगा दिव्य दरबार’, साधना में लीन होने जा रहे बाबा बागेश्वर
दमोह में खौफनाक वारदात, हथौड़े से सिर कुचलकर युवक की हत्या; नरभक्षी होने का आरोप
सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एच.एम. जोशी के 100वें जन्मदिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
प्रियंका चोपड़ा ने बताई ‘वाराणसी’ की शूटिंग की कहानी, केन्या में मिला अलग अनुभव
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला