PBKS vs CSK: धर्मशाला में पंजाब का मुकाबला चेन्नई से
धर्मशाला। धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले दोनों मैच पंजाब किंग्स की टीम को जीतना जरूरी है। पंजाब किंग्स की टीम ने अब तक दस मैच खेले हैं, जिसमें से 4 मैच जीते हैं और छह मैच हारे हैं। इसी के साथ अंक तालिका में 8 अंक के साथ सातवें नंबर पर टीम पहुंच गई है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को दोनों मैच अच्छे अंकों के साथ जीतना जरूरी हैं। पंजाब किंग्स का नेट रन रेट -0.062 है।
पांच मई को पंजाब किंग्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपना 11वां मैच खेलेगी। जबकि पंजाब किंग्स की टीम आरसीबी के साथ नौंवा मैच 9 मई को धर्मशाला स्टेडियम में खेलेगी। चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक दस, मैच खेले हैं और दस में से पांच जीते और पांच हारे हैं। अंक तालिका में 4 नंबर पर सीएसके है और अब तक टीम के दस अंक हैं, जबकि नेट रन रेट चेन्नई सुपर किंग्स की प्लस 0.627 है।
चेन्नई के तेज गेंदबाज हैं घायल
पंजाब की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को हराना चाहेगी और चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स के होम मैदान में हराकर जीतना चाहेगी। पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 1 मई को हुए मैच में पंजाब की जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए मुश्किलें बढ़ी हैं। चेन्नई के गेंदबाज दीपक चाहर मथीसा पथिराना चोटिल हैं।
शुक्रवार दोपहर पहुंच रही है चेन्नई की टीम
चेन्नई की टीम तीन मई शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचेगी। पंजाब किंग्स की टीम अपने होम ग्राउंड में तीन मई को और चेन्नई की टीम चार मई को अभ्यास करेंगी। टीमों के अभ्यास शेड्यूल को एचपीसीए ने जारी कर दिया है। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि