बस स्टैंड में यात्री सुविधाओं का होगा विकास
बिलासपुर । तिफरा स्थित नए बस स्टैंड में यात्री सुविधाओं का समुचित विकास किया जायेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज इसका निरीक्षण कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश निगम प्रशासन को दिए हैं। डीएमएफ मद से जरूरी राशि की मंजूरी दी जाएगी।यात्रियों के ठहरने के लिए रैन बसेरा,अंदर और बाहर पर्याप्त रोशनी, साफ पानी, सुरक्षा आदि तमाम व्यवस्था सुनिश्चित की जाएंगी।
कलेक्टर अवनीश शरण ने आज रायपुर रोड पर तिफरा स्थित नये बस स्टैंड का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों के लिए स्टैंड में उपलब्ध मौजूदा सुविधाओं का जायजा लिया। यात्रियों सहित यातायात बस महासंघ के पदाधिकारियों, ड्राइवरों और कंडक्टरों से चर्चा कर उनकी राय जानी। उनकी दिक्कतों को महसूस करते हुए कलेक्टर ने महिला व पुरुषों के लिए अलग अलग रैन बसेरा, रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, सीसीटीवी सहित भवन के आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने सुलभ शौचालय एवम् इसके संचालन की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने वाहनों की टिकट काउंटर का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रमुख शहरों के आने जाने की किराया सूची भी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। किसी भी हालत में शासन द्वारा निर्धारित किराये से ज्यादा वसूली नहीं करने की हिदायत दी। स्टैंड पर शाम और रात में असामाजिक तत्वों को कड़े संदेश देने नियमित रूप से पुलिस की गश्त करने को कहा है। उन्होंने बस स्टैंड में उपलब्ध दुकानों, उनके आवंटन और आमदनी की जानकारी लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम सूरज साहू,प्रभारी निगम आयुक्त आर के जायसवाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
छतरपुर में एम्बुलेंस न मिलने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी
Chhattisgarh में 109 करोड़ से 5 सड़कों के निर्माण को मंजूरी
Roti Noodles Recipe: बासी रोटी से कैसे बनाएं चटपटी चाऊमीन? बच्चों का दिल जीत लेगी यह डिश
Holi Special Recipes 2026: त्योहार का मजा दोगुना करें इन टेस्टी और ट्रेडिशनल डिशेज के साथ, घर पर बनाएं खास पकवान