प्रधानमंत्री के मुरीद हुए पाकिस्तानी-अमेरिकी उद्योगपति
पाकिस्तानी मूल के बिजनेसमैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले गए। वह तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।बाल्टीमोर स्थित पाकिस्तानी अमेरिकी व्यवसायी साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि दुनिया के लिए एक अच्छे नेता हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।मोदी एक अद्भुत नेता हैं। वह जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि पीएम मोदी पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे। तरार ने कहा कि इस बात में कोई दो राय नहीं है कि पीएम मोदी एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
तरार 1990 के दशक में अमेरिका चले गए थे फिर वो पाकिस्तानी समुदाय के साथ मिलकर उन्होंने अपना व्यापार बड़ा बनाया। तरार ने आगे कहा कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है कि भारत में 97 करोड़ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मैं वहां पीएम मोदी की लोकप्रियता देख रहा हूं। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीखेंगे।वहीं, तरार ने पाकिस्तान की बुरी आर्थिक व्यवस्था का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आर्थिक संकट से गुजर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) सहित देश के कई हिस्सों में सामाजिक अशांति पैदा हो गई है।
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार