अक्टूबर में पाकिस्तान करेगा SCO की मेजबानी, क्या PM मोदी जाएंगे
इस साल पाकिस्तान शंघाई सहयोग संगठन की मेजबानी करने वाला है। इस बैठक में समूह देशों के सभी शासनाध्यक्षों को आमंत्रित किया जाता है। भारत भी इस समूह का हिस्सा है। वहीं, पाकिस्तान और भारत के रिश्तों से दुनिया वाकिफ है। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या एससीओ में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान जाएंगे?मोदी सरकार की नीति पाकिस्तान को लेकर बिल्कुल स्पष्ट है। विदेश मंत्री एस जयशंकर कई बार इस बात को दोहरा चुके हैं कि जब तक पाकिस्तान आतंकवादियों का समर्थन करता रहेगा तब तक दोनों देशों के बीच कोई बातचीत नहीं होगी।हालांकि, पाकिस्तान हमेशा भारत के साथ संबंध को बेहतर बनाने की पैरवी करता आया है। जब नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ ली तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बड़े भाई नवाज शरीफ ने उन्हें बधाई दी थी।
नवाज शरीफ ने एक्स पर लिखा था,"मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मेरी हार्दिक बधाई। हाल के चुनावों में आपकी पार्टी की सफलता आपके नेतृत्व में लोगों के विश्वास को दर्शाती है। आइए हम नफरत की जगह उम्मीद लाएं और दक्षिण एशिया के दो अरब लोगों की नियति को आकार देने के अवसर का लाभ उठाएं।"हालांकि, पीएम मोदी ने नवाज शरीफ को बधाई के लिए शुक्रिया अदा करते हुए पाकिस्तान को खरी-खरी सुना भी दी। उन्होंने कहा," नवाज शरीफ आपके संदेश की सराहना करता हूं। भारत के लोग हमेशा शांति, सुरक्षा और प्रगतिशील विचारों के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने कहा,"हमारे लोगों की भलाई और सुरक्षा सदैव हमारी प्राथमिकता रहेगी।"
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
झंग बिरादरी में 120 साल पुरानी परंपरा: होली पर रामलीला का अनोखा आयोजन, पाकिस्तान से जुड़ा इतिहास
Surguja में भाजपा नेता के बेटे की फर्म समेत दो दुकानों में चोरी
The Hundred: नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल, क्या भारतीय फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली या फिर होगी किरकिरी?
शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव-केशव प्रसाद मौर्य आमने-सामने, डिप्टी सीएम का तीखा हमला
बड़वानी पुनर्वास अधूरा: सरदार सरोवर विस्थापित छोटे बड़दा में पानी के लिए जूझ रहे
समाजवादी पार्टी की नजर दलित वोट बैंक पर, 15 मार्च को सभी जिलों में मनाएगी कांशीराम जयंती