कंगाल हो रही इकोनॉमी को बचाने के लिए पाकिस्तान करेगा 'नोटबंदी'
पाकिस्तान की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था की हकीकत किसी से छिपी नहीं है. कंगाली के कगार पर खड़ा पाकिस्तान कर्ज के बोझ तले दबा है. आर्थिक मोर्चे पर बदहाली झेल रहे पाकिस्तान ने अपनी करेंसी को लेकर बड़ा फैसला किया है. पाकिस्तान ने नई करेंसी जारी करने का फैसला किया है. पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक ने एडवांस सिक्योरटी फीचर्स के साथ नई करेंसी जारी करने का फैसला किया गया.
पाकिस्तान में नई करेंसी
पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने नई करेंसी जारी करने का फैसला किया है. करेंसी की कमी और नकली नोटों से अर्थव्यवस्था को हो रहे नुकसान के चलते पाकिस्तान ने नई करेंसी जारी करने का फैसला किया है. नई करेंसी में सिक्योरिटी के नए एडवांस फीचर्स होंगे. नए नोट में इंटरनेशनल लेवल के एडवांस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. नोट में सिक्योरिटी नंबर और डिजाइन का इस्तेमाल किया जाएगा.
पाकिस्तान में भी नोटबंदी
पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के गवर्नर जमील अहमद ने कहा कि नए नोटों को धीरे-धीरे जारी में सर्कुलेट किया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो. हालांकि पाकिस्तान के कुछ जानकारों का कहना है कि नए करेंसी लाने के दौर में सरकार बड़ी करेंसी खासतौर पर 5000 रुपये के नोट पर नोटबंदी लागू कर सकती है.
क्यों लिया फैसला
नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने नई करेंसी जारी करने का फैसला किया है. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था काले धन, नकदी नोटों के अवैध इस्तेमाल से प्रभावित हो रही है. पाकिस्तान में उच्च मूल्य के नोटों के कारण कालेधन का इस्तेमाल आसान हो जाता है. लंबे वक्त से भारी वित्तीय संकट झेल रहे पाकिस्तान ने अब इकोनॉमी को सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया है. चीन और आईएमएफ से मिले आर्थिक राहत के पैकेज का पाकिस्तान की सरकार चल रही है. पाकिस्तान में महंगाई चरम पर है. खाने-पीने की चीजों की कीमतें सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है. आर्थिक बदहाली का सामना कर रहे पाकिस्तान में वित्तीय सुधारों का इंतजार है.
क्या बंद हो जाएंगे 5000 के नोट
नए नोट को लेकर पाकिस्तान के रिजर्व बैंक गवर्नर ने भारत की नकल तो की है, साथ ही भारत की ओर इशारा करते हुए कहा कि नए नोटों को धीरे-धीरे बदला जाएगा, ताकि पाकिस्तान में ऐसी कोई समस्या न खड़ी हो जैसा कि कुछ दूसरे देशों में देखा गया है. नए नोटों के साथ नकली नोटों और काले धन के बाजार से निपटने के लिए 5000 रुपये और उच्च मूल्य वाले नोटों की नोटबंदी की बात कही जा रही है.
'जब खिलाड़ी से मिली मृगनयनी'; अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ शेयर की फोटो, कहा- 'सरप्राइज मिलने वाला है'
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने किया रकुल प्रीत सिंह को इग्नोर, वायरल वीडियो पर लोगों ने कहा- ‘रकुल का अपमान किया’
आंखों पर काला चश्मा और गले में रुद्राक्ष की माला, ‘भूत बंगला’ से सामने आया अक्षय कुमार का नया लुक
T20 WC: कैफ ने रणनीति पर उठाए सवाल, टीम चयन से लेकर बुमराह के इस्तेमाल और दुबे की गेंदबाजी तक पर साधा निशाना
क्रिकेट के भगवान के सामने झुका अंपायर का सिर: स्टीव बकनर का वर्षों बाद कबूलनामा; माना- सचिन को गलत आउट दिया था
तमिलनाडु की सियासत गरमाई, PM ने जे. जयललिता को किया याद
Gold Silver Price: ट्रंप के टैरिफ विवाद से सर्राफा बाजार में उछाल; चांदी ₹2.72 लाख, सोना 1.62 लाख रुपये के पार
Salary Hike 2026: इस साल 9.1 फीसदी बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन, GCC में सर्वाधिक वृद्धि; रिपोर्ट में हुआ खुलासा
PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना से 30 लाख घर रोशन, बिजली बिल में राहत; प्रधानमंत्री मोदी ने भी सराहा