दर्दनाक मंजर: एक साथ दिखी मां-बेटी की निःशब्द विदाई
भदोही: काल बनकर आया तूफान; नीम का पेड़ गिरने से मां और तीन मासूमों की मौत, दो घरों में पसरा मातम
भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बुधवार को आए भीषण तूफान ने भारी तबाही मचाई है। कुदरत के इस कहर ने कई हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया। सबसे हृदयविदारक घटना सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के खरगसेनपट्टी गांव में हुई, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान चली गई।
मलबे में लिपटा मिला ममता का आखिरी निशान
सुरियावां के खरगसेनपट्टी में रहने वाले अशोक गौतम के कच्चे मकान पर एक विशाल नीम का पेड़ गिर गया। इस हादसे में अशोक की पत्नी सुधा (30), बेटियां आरूही (4), जूही (6 माह) और बेटा आदर्श (8) मलबे में दब गए। जब बचाव कार्य शुरू हुआ और मलबे को हटाया गया, तो वहां का दृश्य देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। सुधा का शव मिला, जिसने अपनी छह महीने की मासूम बेटी जूही को आखिरी सांस तक अपने सीने से मजबूती से चिपका रखा था। मां की ममता की यह तस्वीर देख बचाव दल के सदस्यों का भी कलेजा कांप उठा। सुधा के पति अशोक मुंबई में मजदूरी करते हैं, जो इस दुखद खबर के बाद घर लौट रहे हैं।
खुशियों वाले घर में मची चीख-पुकार
तूफान का दूसरा कहर औराई कोतवाली क्षेत्र में टूटा। सरौली उगापुर में रहने वाले कमला शंकर के घर में 12 मई को ही बेटे भरत की शादी की शहनाइयां बजी थीं। 13 मई को नई बहू घर आई थी, लेकिन शाम को आए तूफान ने सारी खुशियां मातम में बदल दीं। चौथी की रस्म निभाने गए परिवार पर शाम को मौत बनकर आंधी टूटी। इस हादसे में परिवार की जेठानी लालती और देवरानी गीता देवी की मौत हो गई। साथ ही दूल्हे की मौसी राजकुमारी ने भी दम तोड़ दिया। जिस घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां अब केवल सिसकियों की आवाजें गूंज रही हैं।
प्रशासनिक मदद और मुआवजा
जिले में हुई इस भारी जन-धन की हानि पर प्रशासन ने सक्रियता दिखाई है। अधिकारियों का कहना है कि तूफान से हुए नुकसान और मृतकों के विवरण की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सर्वे पूरा होते ही पीड़ित परिवारों को शासन की ओर से उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा प्रदान किया जाएगा। वर्तमान में पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है और ग्रामीण इस प्राकृतिक आपदा के सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं।
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
सड़क हादसों पर हाईकोर्ट की सख्ती, आवारा मवेशियों को लेकर सरकार और NHAI से जवाब तलब
पकौड़े खाने का है मन? बिना तेल वाली ये रेसिपी बना देगी दिन खास
संसद में नहीं थम रहा संग्राम, अखिलेश की तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही रोकी गई
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे