इंदौर में ‘ओए इंदौरी’ का स्टंट वायरल, ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां
इंदौर। के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओए इंदौरी, जिनका असली नाम रॉबिन जिंदल है, एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. इस बार मामला ट्रैफिक नियमों के कथित उल्लंघन से जुड़ा है. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई है और कई लोगों ने कहा है कि लाखों लोगों द्वारा फॉलो किए जाने वाले इन्फ्लुएंसर्स को जिम्मेदारी के साथ नियमों का पालन करते हुए दूसरों के लिए उदाहरण पेश करना चाहिए।
वायरल वीडियो पर उठे सवाल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रॉबिन जिंदल पहले बिना हेलमेट के बुलेट मोटरसाइकिल चलाते नजर आते हैं. इसके बाद वह बाइक की टंकी पर बैठकर सफर करते दिखाई देते हैं. इतना ही नहीं, वीडियो में वह फिल्मी अंदाज में बुलेट की टंकी पर एक युवती को बैठाकर बाइक चलाते हुए भी नजर आ रहे हैं, जिसे कई लोग खतरनाक और नियमों के खिलाफ बता रहे हैं।
कार्रवाई की संभावना
जानकारी के मुताबिक, यदि जांच में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा सकती है. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले भी अलग-अलग मामलों में कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को नियमों के उल्लंघन और कानून हाथ में लेने के आरोप में क्राइम ब्रांच थाने बुलाकर समझाइश दी गई थी, हालांकि उस दौरान किसी पर औपचारिक कार्रवाई नहीं की गई थी।
पहले भी विवादों में रह चुके हैं ओए इंदौरी
गौरतलब है कि ओए इंदौरी पहले भी विवादों में रह चुके हैं. एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया था, हालांकि बाद में अदालत ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया था. हाल ही में उन्होंने नगर निगम के खिलाफ एक वीडियो भी बनाया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था. अब ट्रैफिक नियमों से जुड़े इस नए विवाद के कारण उनका नाम एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है।
बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति
डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी
उज्जैन के गौरवशाली भविष्य और सांस्कृतिक अभ्युदय का हुआ शंखनाद : राज्यपाल पटेल
मोनालिसा-फरमान की शादी पर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, नाजिया इलाही और सनोज मिश्रा खरगोन पहुंचे
मुख्यमंत्री डेयरी प्लस एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना का हितग्राहियों को अधिक से अधिक दिलाएं लाभ
राज्य सरकार की प्राथमिकता है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना : मंत्री परमार
जल जीवन मिशन 2.0 को कैबिनेट की मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण परिवार को मिलेगा नल से शुद्ध जल
दोना-पत्तल के व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं ज्योति वैष्णव, स्व-सहायता समूह से मिली नई पहचान
लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 4,525 करोड़ रूपये की स्वीकृति