महोबा में बालू खदान धंसने पर एक की मौत -एक अन्य घायल
महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के पनवाड़ी क्षेत्र में आज अवैध खनन के दौरान मोरंग की एक खदान धंस जाने से बालू में दबकर एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.
पुलिस उप अधीक्षक हर्षिता गंगवार ने बताया की स्योढी गाँव के सिलालपुरा मोज़े में यह घटना उस समय हुयी ज़ब बालू चोरी करने के लिए कुछ लोग ट्रेक्टर लेकर एक खदान में पहुंचे थे. बताया गया है की एक टीले की नीचे से खुदाई करते समय बालू भरभरा कर धंस गयी जिससे वहां खुदाई कर रहा शिशुपाल नामक मजदूर उसमे दब गया और मौत की गोद में समा गया. एक अन्य ट्रेक्टर चालक युवक गोविन्द की बालू में दब जाने से कमर टूट गयी. सूचना मिलने पर मोके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया.
पुलिस उप अधीक्षक ने बताया की गोविन्द की हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कालेज रिफर किया है. घटना स्थल स्योढी के किसान कुंअर पाल का खेत बताया गया है. यहां पूर्व में निजी भूमि के पट्टे वाली दर्जनों खदान संचालित होती रही है जिसमे बालू का खनन किया जाता रहा है. लेकिन इन दिनों यहां स्योढ़ी, सिलालपुरा, समेत पूरे क्षेत्र में निजी भूमि के पट्टे वाली खदान रिक्त होने से खनन कार्य बंद चल रहा है. ग्रामीण चोरी छिपे अवैधानिक तरीके से खनन कर रहे है.
Bengal Elections 2026: AIMIM ने जारी की 12 प्रत्याशियों की सूची, देखें किसे कहां से टिकट मिला
राघव चड्ढा का दावा: “मैं खामोश करवाया गया हूं, पर हारा नहीं हूं”
रीवा से मुंबई के लिए रोज चलेगी स्पेशल ट्रेन
भारत-पाक के बीच ‘ट्रैक-2’ वार्ता जारी, कतर में हुई अहम मुलाकात
Fakhar Zaman को बड़ा झटका, PSL में दो मैच का बैन बरकरार
क्या बंगाल बन रहा ‘बांग्लादेश’? घुसपैठियों के मुद्दे पर BJP की चुनौती ममता के सामने
ईरान युद्ध के बीच तेल बाजार में उछाल, ब्रेंट क्रूड 109 डॉलर पार
‘आधी रात में BJP के काले कारनामे’, राजेन्द्र भारती की सदस्यता खत्म होने पर उमंग सिंघार भड़के
महिला आरक्षण बिल: आधी आबादी को सत्ता में लाने की तैयारी, विपक्ष में नाराजगी