अब करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं नीरज
नई दिल्ली। स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। नीरज ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक के बाद डायमंड लीग फाइनल में भी दूसरा स्थान हासिल किया। इससे उन्हें 10 लाख रुपए से ज्यादा की इनामी राशि मिली है। चार साल पहले टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद से ही नीरज की नेट वर्थ तेजी से बढ़ी है।
वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार उन्हें 30 लाख रुपये का मासिक वेतन मिलता है और उनकी वार्षिक आय 4 करोड़ रुपये है। वहीं विज्ञापन से होने वाली आय मिलाकर अब उनकी कुल संपत्ति 40 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गयी है। नीरत कई कंपनियों के ब्रांड से जुड़े हैं। इसमें जेएसडब्लयू ग्रुप, नोइस आदि हैं। साल 2020 में टोक्यों में स्वर्ण जीतने के बाद उन्हें हरियाणा सरकार ने 6 करोड़ रुपये जबकि पंजाब सरकार से 2 करोड़ रुपये का इनाम दिया था।
टोक्यो ओलंपिक में जीत के बाद नीरज चोपड़ा को आनंद महिंद्रा से महिंद्रा एसयूवी 700 मिली थी। टॉप वेरिएंट की इस कार की कीमत तकरीबन 30 लाख रुपये के करीब हैं। इसके अलावा उनके पास रेंज रोवर स्पोर्ट्स है, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये से अधिक है। उनके पास टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड मस्टांग जीटी जैसी भी गाड़ियां है. जिसकी कीमत आसानी से 90 लाख रुपये के करीब है। इसके अलावा उनके पास 11 लाख से अधिक कीमत वाली हार्ले डेविडसन 1200 रोडस्टर बाइक भी है।
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना बर्थडे पार्टी और रील्स का अड्डा
Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत
T20 WC Knockout Stats: टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?
जल जीवन मिशन को नई रफ्तार, केंद्र से 8 हजार करोड़ की उम्मीद; 1.15 करोड़ घरों तक नल-जल लक्ष्य
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश