गुणवत्ता के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : ऊर्जा मंत्री तोमर
भोपाल : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार को उप नगर ग्वालियर बिरला नगर पुल से चंदन पुरा तक जनकल्याण समिति के सहयोग से सुपर सकर मशीन द्वारा चल रहे सीवर सफाई अभियान का निरीक्षण करते हुए सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश से पहले इस काम को हर हाल में पूर्ण करना है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां नवीन सीवर लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है वहां गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री तोमर के निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन,नगर निगम प्रशासन, विद्युत वितरण कंपनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं पार्षद गण उपस्थित रहे।
मंत्री तोमर ने कहा कि आज ग्वालियर की स्वच्छता को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए सीवर समस्या के समाधान के लिए “सुपर सकर” मशीन द्वारा सफाई का महाअभियान चलाया जा रहा है। इस आधुनिक तकनीक के माध्यम से सफाई व्यवस्था और अधिक तेज, प्रभावी व सुदृढ़ बनेगी।
मंत्री तोमर ने 15 ग्वालियर विधानसभा में आ रहे बदलाव का जिक्र करते हुए कहा, आज स्वास्थ्य, सड़क, खेलकूद, शिक्षा हर क्षेत्र में बदलाव हो रहा है।यही बदलाव है। जो हमने और आपने साथ मिलकर किया है। मंत्री तोमर ने कहा कि हमने बदलाव लाने की ठान ली है और जल्दी ही ग्वालियर स्वच्छता के मामले में नंबर एक पर होगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि स्वच्छता, सुविधा और बेहतर जीवन स्तर बनाना हमारा संकल्प है।
राशिफल 10 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मणिपुर: असम राइफल्स की बड़ी कामयाबी, अपहृत तांखुल नगा महिला को सुरक्षित छुड़ाया
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी, सीएम मोहन यादव ने दी हार्दिक बधाई
क्या विजय के पास है बहुमत? राज्यपाल की भूमिका पर छिड़ी बहस
शिक्षा से ही राष्ट्र का विकास संभव : मंत्री सिलावट
मीडिया ट्रायल पर भड़के ओवैसी, निदा खान केस को लेकर उठाए सवाल
श्रम कानूनों में ऐतिहासिक बदलाव, चार नई कोड से बदले नियम
IPL 2026 में खिलाड़ियों पर सख्ती, अब रील्स और लेट नाइट मीटिंग्स पर रोक
नाबालिग शोषण केस में नया ट्विस्ट: आरोपी पक्ष ने परिवार पर लगाए पैसे मांगने के आरोप