नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या, पुलिसकर्मी पति पर लगा कत्ल का आरोप
बस्ती : यूपी के बस्ती जिले में डीसीआरबी में तैनात सिपाही ने सब्जी काटने वाली चाकू से गोदकर अपनी 22 वर्षीय पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। अभी 14 दिन पहले ही मुंडेरवा थानाक्षेत्र के पकरीचंदा दूबे गांव निवासी माया निषाद से गायत्री मंदिर में शादी की थी।
गोरखपुर जिले के खोराबार थाने के तरकुलही निवासी आरोपी गामा निषाद को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
कोतवाली थाना इलाके के अंतर्गत भुअर निरंजनपुर मोहल्ले में राजकुमार गौतम के घर में जनपदीय अपराध अनुसंधान ब्यूरो डीसीआरबी में तैनात कांस्टेबल गामा निषाद किराए पर कमरा लेकर रहता था।
27 जुलाई को मुंडेरवा थाना इलाके के पकरीचंदा गांव निवासी माया गोंड से गायत्री मंदिर में शादी की थी। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में अपनी पत्नी को सब्जी काटने वाले चाकू से पेट में कई वार कर दिए।
हत्या के बाद उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी, एएसपी, सीओ सिटी सहित अन्य अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। शव कब्जे में लेकर मायके वालों को सूचना दी। उसके पिता गिरधारी लाल गौड़ मौके पर पहुंचे। उसकी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में धारदार हथियार से हत्या करने का केस दर्ज किया गया है।
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात