नेटिज़न्स का रिएक्शन: ‘द कॉन्ज्यूरिंग 4’ में नहीं दिखा हॉरर का असर
मुंबई: ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ यूनिवर्स का अंतिम भाग ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ आज शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुई। फिल्म को देखने के बाद एक्स पर यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों द्वारा फिल्म को मिले-जुले रिएक्शंस मिल रहे हैं। जानिए दर्शकों को कैसी लगी ये फिल्म।
नेटिजंस ने दिए मिले-जुले रिएक्शंस
माइकल चावेस के निर्देशन में बनी ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को देखने के बाद यूजर्स की प्रतिक्रियाएं एक्स पर आ रही हैं। हालांकि, ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ का ये अंतिम भाग दर्शकों को कम पसंद आ रहा है, यानी कि मिले-जुले रिएक्शंस मिल रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘पूरी तरह से निराशाजनक है। हॉरर और थ्रिलर के प्रशंसकों के लिए इसमें कुछ भी नया या दिलचस्प नहीं है। यह समय की बर्बादी और एक बड़ी निराशा है।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये फिल्म अन्य भागों की तरही नहीं है।
फिल्म के बारे में
'द कॉन्ज्यूरिंग' फिल्म के जितने भी पार्ट हैं, वो सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं। इन फिल्मों में पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर एड और लॉरेन वॉरेन द्वारा की गई वास्तविक केस को फिल्म के माध्यम से दिखाया गया है। ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ इस सीरीज का अंतिम भाग है।
एनसीपी में उठापटक: सुनेत्रा पवार ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पद हुए गायब
IPL के बीच Sahiba Bali विवादों में, वीडियो वायरल
Donald Trump के बयान से बाजार में हलचल, MCX पर चांदी फिसली
Madhya Pradesh में कांग्रेस का टैलेंट हंट, डेटा साइंटिस्ट और प्रोफेसर बनने के लिए युवाओं ने दिखाया उत्साह
युद्ध के बीच भारत बना संकटमोचक, पड़ोसियों को दी एनर्जी सुरक्षा
रामायण पर बनीं सैकड़ों फिल्में और सीरियल, हर दौर में छाई राम कथा
चांद की ओर इंसानों की वापसी: NASA ने लॉन्च किया Artemis II मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रवाना
हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ ‘वाल्मीकि रामायण’ का भव्य पोस्टर