लुंगी की जगह मुज़ारबानी की एंट्री, RCB ने प्लेऑफ से पहले बढ़ाई गेंदबाज़ी की ताकत
Blessing Muzarabani: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ मैचों के लिए साउथ अफ्रीका के गेंदबाज लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के तौर पर ज़िम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुज़ारबानी को स्क्वॉड में शामिल किया है. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली RCB प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. RCB ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया, "28 वर्षीय जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी को लुंगी एनगिडी के टेम्पररी रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया है. एनगिडी 26 मई को दक्षिण अफ्रीका वापस लौट जाएंगे. लुंगी लीग स्टेट के मैचों में उपलब्ध रहेंगे.
ब्लेसिंग मुज़ारबानी का T20 रिकॉर्ड
6 फीट 8 इंच लंबे मुज़ारबानी ने 70 अंतर्राष्ट्रीय T20 मैचों समेत कुल 118 T20 मैच खेले हैं. अंतर्राष्ट्रीय करियर की बात करें तो 70 मैचों में उनके नाम 78 विकेट हैं, उनका इकॉनमी 7.02 का रहा है. T20 में उन्होंने 118 मैचों में 127 विकेट चटकाए हैं, इसमें उनका इकॉनमी 7.24 का रहा है. ज़िम्बाब्वे के ये गेंदबाज पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तांस के लिए खेल चुके हैं. वह CPL में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के लिए खेले हैं. PSL की बात करें तो ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने ILT20 में 17 मैचों में 22 विकेट लिए हैं. PSL में खेले 15 मैचों में उनके नाम 21 विकेट हैं. CPL में उन्होंने सिर्फ 3 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम सिर्फ एक विकेट है.
खिताब की प्रबल दावेदार है RCB
IPL के पहले सीजन से खेल रही RCB उन टीमों में शामिल है, जो अभी भी अपने पहले खिताब के इंतजार में हैं. RCB इस बार शानदार नजर आ रही है, विराट कोहली का बल्ला भी खूब चल रहा है. IPL में अभी तक 60 मैच खेले जा चुके हैं, RCB के आलावा GT और PBKS भी प्लेऑफ के लिए अपनी जगह कंफर्म कर चुकी है. RCB को लीग स्टेज में अभी 2 मैच और खेलने हैं. अगला मैच हैदराबाद के साथ और आखिरी मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ है.
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव