टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे मुनव्वर फारुकी
'बिग बॉस 17' विनर मुनव्वर फारुकी के सितारे इस शो के बाद बुलंदियों पर हैं। उन्हें लेकर कई तरह की खबरें सामने आए हैं। मुनव्वर की झोली में कुछ प्रोजेक्ट्स के होने की चर्चा है। इसी के साथ उनके कुछ अन्य रियलिटी शो में भी होने की चर्चा है। वहीं, अब कॉमेडियन को लेकर एक और अच्छी खबर आई है।
मुनव्वर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट
मुनव्वर फारुकी सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करते हैं। उनके कॉमेडी वीडियोज काफी पसंद किए जाते हैं। मुनव्वर अपनी हाजिरजवाबी को लेकर भी फेमस हैं। 'बिग बॉस 17' के बाद उनकी पॉपुलैरिटी आसमान छू रही है। कॉमेडियन के खाते में एक बड़ा प्रोजेक्ट आने की बात सामने आई है। उनके साथ टेलीविजन इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस भी इस प्रोजोक्ट में नजर आने वाली हैं।
मुनव्वर फारुकी के फैन पेज की तरफ से जानकारी शेयर की गई है कि वह इन दिनों कोलकाता में एक म्यूजिक एल्बम की शूटिंग के लिए गए हैं। इस वीडियो में उनके साथ नजर आएंगी छोटे पर्दे की नामी एक्ट्रेस हिना खान
मुनव्वर और हिना ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कोलकाता से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही फैन पेज की तरफ से इनकी फोटो सामने आई है।
कई लड़कियों संग जुड़ा मुनव्वर का नाम
'बिग बॉस 17' में आयशा खान ने मुनव्वर पर डबल डेटिंग का आरोप लगाते हुए उन्हें धोखा देने की बात कही थी। मुनव्वर का नाम नाजिला सिताशी के साथ जुड़ा है। हालांकि, बाद में नाजिला ने क्लियर किया कि मुनव्वर और उनका ब्रेकअप हो चुका है। वहीं, आयशा ने दावा किया कि मुनव्वर, नाजिला को डेट करने के दौरान उन्हें भी डेट कर रहे थे।
इसके पहले कॉमेडियन का नाम अंजली अरोड़ा के साथ भी जुड़ा था। 'लॉकअप' में दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियां भी देखने को मिलीं। बता दें कि 2017 में मुनव्वर की शादी हो गई है। लेकिन, 2022 में वह अपनी पत्नी से अलग हो गए थे। कॉमेडियन का एक बेटा भी है।
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?