एमएस धोनी और गौतम गंभीर ने एक-दूजे को लगाया गले
2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के साथी एमएस धोनी और गौतम गंभीर ने सोमवार को आईपीएल 2024 के 22वें मैच के बाद एक-दूसरे को गले लगाया और इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम पर मुकाबला खेला गया। रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली सीएसके ने केकेआर को 14 गेंदें शेष रहते सात विकेट से मात दी।
केकेआर का बुरा हाल
बता दें कि चेन्नई की धीमी पिच पर कोलकाता नाइटराइडर्स का हाल बुरा ही नजर आया। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली केकेआर को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला और पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 137 रन बना सकी। सीएसके की तरफ से रवींद्र जडेजा (3/18), तुषार देशपांडे (3/33) और मुस्ताफिजुर रहमान (2/22) ने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन किया।
चेन्नई की आसान जीत
चेन्नई सुपरकिंग्स ने आसानी से लक्ष्य को हासिल किया। रुतुराज गाकयवाड़ ने सामने से टीम का नेतृत्व करते हुए 58 गेंदों में 9 चौके की मदद से नाबाद 67 रन बनाए। डैरिल मिचेल (25) और शिवम दुबे (28) ने उपयोगी पारी खेली। 'थाला' एमएस धोनी 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
वो पल इंटरनेट पर हिट
मैच के बाद गौतम गंभीर और एमएस धोनी ने हाथ मिलाया और एक-दूसरे से गले मिले। इस पल का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई मौकों पर गंभीर को कहते हुए सुना गया है कि एमएस धोनी को 2011 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के लिए अकेले श्रेय नहीं दे सकते हैं। गंभीर के बयान से कई बार हलचल मची है। हालांकि, गंभीर कई बार स्पष्ट भी कर चुके हैं कि वो एमएस धोनी की काफी इज्जत करते हैं।
गंभीर का कहना है कि 2011 वर्ल्ड कप खिताब जीतने का श्रेय पूरी टीम को जाना चाहिए। कई बार उनके बयान को अलग-अलग तरह से लिया गया और इसलिए माना जाता है कि धोनी और गंभीर के बीच प्रतिद्वंद्विता है। हालांकि, सीएसके और केकेआर के बीच मैच के बाद इन दोनों के गले लगने से फैंस के बीच यह संदेह खत्म हो सकता है कि दोनों के बीच कुछ परेशानी है या दोनों के बीच रिश्तों में कोई दरार है।
वर्ल्ड कप 2011 के हीरो
याद दिला दें कि एमएस धोनी और गौतम गंभीर ने भारत को 2011 वर्ल्ड कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। गौतम गंभीर ने श्रीलंका के खिलाफ 2 अप्रैल 2011 को वानखेड़े स्टेडियम पर फाइनल मुकाबले में 97 रन की पारी खेली थी। वहीं, एमएस धोनी ने नाबाद 91 रन बनाकर भारत की जीत पर मुहर लगाई थी। एमएस धोनी द्वारा लगाया सिक्स आज भी फैंस के जहन में ताजा है।
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन