बड़ा हादसा, पैसेंजर ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतरे; 70 लोग घायल
रूस के सुदूर उत्तरी क्षेत्र में एक यात्री रेलगाड़ी (पैसेंजर ट्रेन) के नौ डिब्बे पटरी से उतर जाने से कम से कम 70 लोग घायल हो गए। कोमी गणराज्य के छोटे से शहर इंटा के नजदीक ये घटना घटी। कोमी गणराज्य के प्रमुख व्लादिमीर उयबा ने बताया कि ट्रेन में 215 यात्री सवार थे।
ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतरे
उन्होंने कहा, "70 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से सात लोगों की हालत गंभीर है।" उन्होंने बताया कि ट्रेन के अंतिम पांच डिब्बे पटरी से उतर गए, लेकिन अधिकारियों ने दुर्घटना का कारण तत्काल नहीं बताया।
रूस में दुनिया का सबसे विशाल रेल नेटवर्क
रूसी सरकारी मीडिया द्वारा प्रकाशित तस्वीरों में जंगल के किनारे खाई में कई गाड़ियां पड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। रूस में परिवहन दुर्घटनाएं असामान्य नहीं हैं, लेकिन रेलवे पर यह कम होती है, क्योंकि दुनिया के सबसे बड़े देश में विशाल रेल नेटवर्क है। युद्ध के बीच रूस को अपने रेलमार्गों पर तोड़फोड़ की घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसका उपयोग सेना यूक्रेन में उपकरण ले जाने के लिए करती है।
यह ट्रेन 511 आर्कटिक सर्कल के ऊपर उत्तर-पूर्वी कोमी में वोरकुटा और नोवोरोस्सिएस्क के ब्लैक सी बंदरगाह के बीच यात्रा कर रही थी।
पीड़ितों के बारे में जानकारी जुटा रही सरकार
रूसी रेलवे ने टेलीग्राम पर कहा, "आपातकालीन सेवाओं को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। यात्रियों की सहायता के लिए उपाय किए जा रहे हैं।" "पीड़ितों के बारे में जानकारी स्पष्ट की जा रही है। सेक्शन पर यातायात को निलंबित कर दिया गया है।"
मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय भोग और द्वितीय नवरात्रि का खास प्रसाद
जल्दी में भी लगाएं परफेक्ट मेहंदी, 10 मिनट में आसान डिजाइन
उज्जैन में 54 दुकानों की तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय रंग और उसका धार्मिक महत्व
कुर्ता-पायजामा पुराना हुआ, इस ईद अपनाएं नया ट्रेंड
IPL से पहले KKR को बड़ी राहत, स्टार तेज गेंदबाज फिट घोषित
Bhopal में ईद पर भारी वाहनों की एंट्री बैन, ट्रैफिक प्लान जारी
रायगढ़ में अफीम खेती पर भूपेश बघेल का BJP सरकार पर हमला
शाहीन अफरीदी को प्लेइंग-11 से बाहर रखने की सलाह, पूर्व कप्तान का बयान
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नई रणनीति, आदिवासी क्षेत्रों में धार्मिक-सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश