लोस चुनाव : विफलताओं को छिपाने भावनात्मक मुद्दे उठा रही भाजपा : खरगे
नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि इंडिया गठबंधन में जमीन से जुड़ी प्रमुख पार्टियां हैं, जिनके पास मजबूत कार्यकर्ता, आधार और विचारधारा है जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन नाममात्र तक सीमित रह गया है।
गुरुवार को देश भर के पार्टी नेताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि वे अपने मतभेदों को भुलाएं, मीडिया में आंतरिक मुद्दे न उठाएं और पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एक टीम के रूप में काम करें। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर पिछले 10 साल की अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भावनात्मक मुद्दे उठाने का आरोप लगाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 साल में एक भी ऐसा काम नहीं किया है जिसे मील का पत्थर कहा जा सके। उन्होंने कहा, वे कांग्रेस के जमाने की योजनाओं का नाम और रूप बदलने का काम करते रहे हैं। वे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और बड़ी संस्थाओं को बेच रहे हैं। देश की लाइफलाइन रेलवे से लेकर हर संस्थान को तबाह किया है। प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और आयकर विभाग जैसी संस्थाओं का खुलेआम दुरुपयोग कर रहे हैं। मणिपुर में आज तक प्रधानमंत्री का न जाना ये बताता है कि राष्ट्रीय सवालों पर वे कितनी गैर जिम्मेदारी से काम करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की आंख और कान बताया और उनसे अगले तीन महीने रात-दिन एक करके पार्टी के लिए जी जान से जुट जाने की अपील की।
ख्ररगे ने कहा, आप देख रहे होंगे कि भाजपा के सारे हमले कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर हो रहे हैं। वे जानबूझकर हर मुद्दे में कांग्रेस को शामिल करते हैं। हमें एकजुट होकर लोगों के सामने जमीनी मुद्दों पर भाजपा के झूठ, फरेब और गलत बातों का मुंहतोड़ जवाब देना है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कन्याकुमारी से कश्मीर भारत जोड़ो यात्रा करने के लिए राहुल गांधी की सराहना की और विश्वास जताया कि मणिपुर से महाराष्ट्र तक उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा सामाजिक न्याय के मुद्दों को राष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में लाएगी।
इस बैठक का एजेंडा 2024 के लोक सभा चुनाव में विजय सुनिश्चित करने और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की विस्तार से तैयारी करना था। खरगे ने कहा, हमारे लिए दोनों की सफलता जरूरी है इसलिए हम सबको इस बीच में काफी समय देना है। यात्रा में कांग्रेस आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक अन्याय की हकीकत लोगों के सामने रखेगी। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिये अपनी अवाज़ पूरी ताकत से उठानी है, कांग्रेस के कैडर इसे सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगाएगें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आधुनिक भारत बनाने में कांग्रेस के योगदान को नजरंदाज करने का लगातार प्रयास कर रही है, जिसका कि पार्टी कार्यकर्ताओं को ठोस जवाब देना है।
ईरान पर हमलों के बाद भारत की अपील — सभी पक्ष बरतें संयम
छतरपुर में एम्बुलेंस न मिलने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी
Chhattisgarh में 109 करोड़ से 5 सड़कों के निर्माण को मंजूरी
Roti Noodles Recipe: बासी रोटी से कैसे बनाएं चटपटी चाऊमीन? बच्चों का दिल जीत लेगी यह डिश