ऑनलाइन पीपीएफ अकाउंट खोलने की जाने प्रोसेस
नेशनल सेविंग्स ऑर्गेनाइजेशन ने वर्ष 1968 में पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम शुरू की थी। यह एक इन्वेस्टमेंट स्कीम है। इसमें ब्याज दर के साथ यूजर्स को इनकम टैक्स बेनिफिट का लाभ भी मिलता है।अगर आप भी पीपीएफ में निवेश करने का सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए अकाउंट ओपन करना होगा।अब पीपीएफ अकाउंट ओपन करने का प्रोसेस काफी आसान हो गया है। इसके लिए आपको बैंक के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि आप घर बैठे ऑनलाइन पीपीएफ अकाउंट ओपन कर सकते हैं।
ऑनलाइन पीपीएफ अकाउंट कैसे ओपन करें
- आप इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग में से कोई एक ऑप्शन को सेलेक्ट करें और अपना बैंक अकाउंट लॉग-इन करें।
- अब ‘Open a PPF Account’ ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद आप ‘Self Account’ पर क्लिक करें। अगर आप माइनर के लिए अकाउंट ओपन कर रहे हैं तब ‘Minor Account’ को सेलेक्ट करें।
- अब आपको फॉर्म में सभी डिटेल्स भरना है।
- आप 1 साल में कितना अमाउंट भरना है वो भरकर फॉर्म को सबमिट करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी (OTP) को भरें।
- इस तरह आपका पीपीएफ अकाउंट ओपन हो जाएगा। आपको स्क्रीन पर पीपीएफ अकाउंट शो होगा और रजिस्टर्ड ई-मेल पर अकाउंट की डिटेल्स आ जाएगी।
पीपीएफ अकाउंट की पात्रता
- भारतीय निवासी ही पीपीएफ अकाउंट ओपन कर सकते हैं।
- 18 वर्ष से कम उम्र के माइनर का अकाउंट कोई व्यस्क द्वारा ही खोला जा सकता है।
पीपीएफ अकाउंट से पैसे विड्रॉ कैसे करें
पीपीएफ अकाउंट से पैसे विड्रॉ करने के लिए आपको सभी डिटेल्स के साथ Form C भरना होगा। इस फॉर्म को आप पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। Form C को भरने के बाद जिस बैंक या पोस्ट ऑफिस में अकाउंट है वहां जमा कर दें। इसके बाद आप पीपीएफ अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं।
Chhattisgarh बजट 2026 में किसानों को बड़ी सौगात
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, 10 हजार करोड़ की योजनाओं को मंजूरी
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
किसान महापंचायत से पहले सियासत तेज, मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान
CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान
Bhojshala Case: ‘मंदिर के हिस्सों का इस्तेमाल कर बनाई गई मस्जिद…’, ASI रिपोर्ट में बड़ा दावा, 16 मार्च को हाई कोर्ट में अगली सुनवाई