क्रिकेट रैंकिंग में केएल राहुल ने दिखाया जलवा, इंग्लैंड के खिलाड़ी को पछाड़ा
नई दिल्ली: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड के बाद अब वेस्टइंडीज के खिलाफ भी शानदार पारी खेली. इंग्लैंड की धरती पर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाने वाले इस बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के ओपनर को पीछे छोड़ दिया. केएल राहुल ने इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो शतक ठोके थे. अब वो इसी फॉर्म को आगे बढ़ाते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में भी शानदार पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया.
केएल राहुल ने बनाया ये रिकॉर्ड
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में एक बार फिर बेहतरीन पारी खेली. इस दौरान वो साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को पीछे छोड़ दिया.
केएल राहुल ने ये उपलब्धि इस साल खेले अपने 7वें मैच में हासिल की. इस दौरान उन्होंने 7 टेस्ट मैचों की 13 पारियों में 50.91 की औसत से 612* रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक ठोके. टीम इंडिया के दूसरे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं.
यशस्वी जायसवाल टॉप-3 में शामिल
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बने डकेट ने 6 मैचों की 10 पारियों में 60.20 की औसत से 602 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं. उन्होंने 7 मैचों की 13 पारियों में 36.84 की औसत से 479 रन बनाए हैं. इसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा केएल राहुल ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.
केएल राहुल ने हासिल की ये उपलब्धि
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान केएल राहुल ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है. उन्होंने इस साल 612 बनाने के साथ ही एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अपने साल 2017 के रिकॉर्ड से बस कुछ ही रन दूर हैं.
केएल राहुल ने साल 2017 में 14 पारियों में 633 रन बनाए थे. साल 2016 में उन्होंने 9 पारियों में 539 रन बनाए थे, जबकि साल 2024 में उन्होंने 16 पारियों में 493 रन ठोके थे.
PHE में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, क्लर्क के इशारे पर पहुंचा पम्प अटेंडेंट
दिल्ली-NCR में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI के दो एजेंट गिरफ्तार
Pappu Yadav के बयान से मचा विवाद, महिलाओं को लेकर टिप्पणी पर बवाल
दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
शादी में डीजे डांस बना विवाद की वजह, चाकूबाजी से मचा हड़कंप
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”