मंत्री केदार कश्यप के भतीजे का सड़क हादसे में निधन, सीएम साय ने जताया शोक
रायपुर: नवा रायपुर स्थित अटल नगर में सामने आए एक सड़क हादसे में वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की मौत हो गई। हादसा बाइक के डिवाइडर से टकराने से हुआ। हादसे में घायल निखिल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।
सीएम ने जताया दुख
मंदिर हसौद पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर निखिल की मौत की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। मौत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट में लिखा- वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे एवं पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के सुपुत्र,निखिल कश्यप की सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल कश्यप परिवार को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति!
भोपाल मंडल में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन
सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से शिक्षकों को राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत
Amazon India का मेगा निवेश, वेलफेयर और ऑपरेशंस पर 2800 करोड़ रुपये
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% पास, बेटियों ने मारी बाज़ी