विनेश फोगाट को लेकर Kangana Ranaut ने लिया यू-टर्न
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के लिए बुधवार का दिन निराशाजनक साबित हुआ है। उनका बुधवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में पदक जीतने का सपना टूट गया है। निर्धारित वजन से अधिक होने के बाद उन्हें अयोग्य घोषित किया है। विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक 2024 बाहर होने पर पीएम मोदी सहित देश की राजनीति के कई दिग्गज नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। विनेश फोगाट पर उनके पूर्व में किए गए प्रोटेस्ट को लेकर कटाक्ष करने के बाद कंगना रनौत ने महिला पहलवान की तारीफ की है। कटाक्ष करने के एक दिन बाद ही बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने यूटर्न लिया है।
अब विनेश फोगाट का किया समर्थन
खबरों के अनुसार, कंगना रनौत ने सोशल मीडया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरीज के के माध्यम से भारतीय पहलवान विनेश का समर्थन किया है। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर के साथ लिखा, मत रो विनेश, आपके साथ खड़ा है पूरा देश।
इससे पहले कही थी ये बड़ी बात
इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने विनेश फोगाट को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, भारत के पहले स्वर्ण पदक के लिए शुभकामनाएं। बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का जलवा दिखा चुकी कंगना रनौत ने लिखा था कि विनेश फोगट ने एक समय विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था, जहां उन्होंने मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगाए थे.. फिर भी उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने और सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण, कोच और सुविधाएं प्राप्त करने का अवसर दिया गया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
हरिद्वार में अमित शाह का दौरा, सियासी हलचल तेज़
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ