जैकलीन फर्नांडीज ने मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मां किम कुछ दिनों पहले मुंबई के अस्पताल में भर्ती थीं। बुधवार को अभिनेत्री को अपनी मां के पास लीलावती अस्पताल पहुंचते देखा गया। उनकी मां को दिल का दौरा पड़ने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जैकलीन को अस्पताल के एंट्री गेट पर पैपराजी ने परिसर के बाहर देखा।
अब कैसी है जैकलीन की मां की सेहत
अस्पताल जाते हुए अभिनेत्री का वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान जैकलीन ने अपना चेहरा काले मास्क से ढका हुआ था और सफेद सलवार कमीज पहनी हुई थी। वह कार से उतरीं और अस्पताल के अंदर जाती हुई नजर आईं। हालांकि, अभिनेत्री की मां के स्वास्थ्य को लेकर खबर है कि अब वह पहले से ठीक हो रही हैं।
आईपीएल में परफॉर्म नहीं कर पाईं जैकलीन
इससे पहले खबर आई थी कि जैकलीन को पिछले सप्ताह आईपीएल समारोह में प्रस्तुति देनी थी, लेकिन अपनी मां के पास रहने के लिए उन्होंने कार्यक्रम छोड़ दिया। उन्हें 26 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच गुवाहाटी में होने वाले आईपीएल मैच में भाग लेना था। रिपोर्ट्स के अनुसार, जैकलीन की मां अभी भी आईसीयू में हैं और ठीक हो रही हैं। परिवार डॉक्टरों से आगे की जानकारी का इंतजार कर रहा है। इस चुनौतीपूर्ण समय में जैकलीन ने अपनी मां के साथ रहने का फैसला किया और वह आईपीएल समारोह में प्रस्तुति नहीं दे पाईं।
जैकलीन का वर्कफ्रंट
इससे पहले रविवार को जैकलीन के 'किक' सह-कलाकार सलमान खान को भी अस्पताल में देखा गया, जहां उन्होंने जैकलीन की मां से मुलाकात की और उन्हें अपना समर्थन दिया। वहीं, बात करें जैकलीन की आने वाली फिल्म के बारे में तो वह अगली बार 'वेलकम टू द जंगल' में दिखाई देंगी, जिसमें अक्षय कुमार, दिशा पटानी, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, परेश रावल, लारा दत्ता, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी और मीका सिंह सहित अन्य कलाकार हैं।
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
सड़क हादसों पर हाईकोर्ट की सख्ती, आवारा मवेशियों को लेकर सरकार और NHAI से जवाब तलब
पकौड़े खाने का है मन? बिना तेल वाली ये रेसिपी बना देगी दिन खास
संसद में नहीं थम रहा संग्राम, अखिलेश की तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही रोकी गई