जेल में बंद हमास आतंकवादियों के साथ दुर्व्यवहार की खबरों पर इस्राइल सख्त
हमास और इस्राइल बीते सात महीने से लड़ाई लड़ रहे हैं। अब तक 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, इस्राइल के शीर्ष सेना के अधिकारी ने सात अक्तूबर को पकड़े गए हमास आतंकवादियों की स्थिती जांचने के लिए एक सलाहकार समिति नियुक्त की है। इसकी जानकारी इस्राइली सेना ने मंगलवार को दी।बता दें, समिति की नियुक्ति ऐसे समय में की गई है, जब मई माह के बीच में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें इस्राइल पर आरोप लगाए गए थे कि गाजा में हिरासत में लिए गए हमास आतंकवादियों को यातनाएं दी गईं और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस रिपोर्ट के बाद ही इस्राइली सेना (आईडीएफ) के चीफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने समिति की नियुक्ति की है।
गाजा में हिरासत में लिए गए आतंकी संदिग्धों को इस्राइल की जेल में भेजने से पहले आईडीएफ के एसडी तेमन, अनातोत और ओफर ठिकानों पर भेजा जाता है। इस्राइली सेना ने कहा कि हालांकि हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या अधिक होने के कारण कईयों को आईडीएफ की हिरासत सुविधाओं में कुछ अधिक समय के लिए रखा गया था। इस बीच, इन सुविधाओं के बारे में सवाल खड़े किए गए।युद्ध शुरू होने के बाद से फलस्तीन के 35,984 लोग मारे गए हैं और 80,643 अन्य घायल हुए हैं। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया कि आईडीएफ ने गाजा पट्टी में आठ नरसंहार किए। इसमें आगे कहा गया है कि कई पीड़ित अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं या सड़कों पर हैं। इसलिए एंबुलेंस और नागरिक सुरक्षा दल उन तक नहीं पहुंच सकते। वहीं, गाजा में करीब 2300 आतंकवादी संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा, हमास के हमलों में इस्राइल के कम से कम 12 सौ लोग मारे गए और 252 इस्राइलियों को बंधक बना लिया था।
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI