Virat Kohli ने ऑर्डर किया पिज्जा मोहम्मद सिराज के उड़ गए होश
नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मौजूदा आईपीएल में अब तक प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। फाफ डू प्लेसी के नेतृत्व वाली आरसीबी ने छह में से पांच मैच गंवाएं हैं। इसका परिणाम यह है कि आरसीबी की टीम आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है।
आईपीएल के मौजूदा सीजन में खराब प्रदर्शन के बावजूद आरसीबी के खिलाड़ी मैदान के बाहर अपने फैंस को खुश करने में कामयाब रहे हैं। इसका एक उदाहरण सामने आया, जिसमें विराट कोहली, मोहम्मद सिराज और कप्तान फाफ डू प्लेसी नजर आ रहे हैं।
कोहली ने किया हैरान
इन तीनों की जोड़ी एक विज्ञापन की शूटिंग में नजर आई, जिसमें विराट कोहली सभी को चौंकाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि कोहली ने पिज्जा, आलू चाट और बर्फी जैसे जंक फूड का ऑर्डर किया। यह सुनकर कप्तान फाफ डू प्लेसी और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हैरान हो जाते हैं।
वीडियो में नजर आ रहा है कि फाफ डू प्लेसी अपने साथी विराट के कंधे के सहारे सो रहे हैं। जब कोहली जंक फूड का ऑर्डर करते हैं तो वो यह सुनकर हैरानी से दूसरी तरफ खिसक जाते हैं। फाफ पलटकर कहते हैं, सच में? तभी फ्रेम में मोहम्मद सिराज भी नजर आते हैं, जो कहते हैं- आपकी डाइट?
कोहली का सटीक जवाब
फाफ डू प्लेसी और मोहम्मद सिराज की बातें सुनकर कोहली जवाब में कहते हैं- ''अबे काहे की डाइट, खाने दे।'' यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। विराट कोहली अपनी सख्त डाइट और फिटनेस रूटीन के लिए जाने जाते हैं। उनका इस तरह जंक फूड ऑर्डर करना हर किसी को चौंका देता है। बहरहाल, यह विज्ञापन की शूटिंग का वीडियो है और कोहली निजी जिंदगी में अब भी अपनी डाइट और फिटनेस ट्रेनिंग का अच्छी तरह पालन करते हैं।
आरसीबी को जीत के लिए लगाना होगा जोर
पता हो कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अगला मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होना है। फाफ डू प्लेसी के नेतृत्व वाली आरसीबी को जीत की पटरी पर लौटने के लिए एड़ी-चोटी का दम लगाना होगा। अब एक-एक हार आरसीबी को प्लेऑफ की दौड़ से दूर करती जाएगी। विराट कोहली बल्ले से धमाल मचा रहे हैं, लेकिन टीम को जरुरत है कि जीत दर्ज करके सीजन को यादगार बनाएं।
एमपी में 2 मार्च को नहीं होगी बस हड़ताल, सीएम से बैठक के बाद बड़ा फैसला
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी