IPL 2025: CSK की 10वीं हार, राजस्थान ने 6 विकेट से हराया
CSK vs IPL: IPL 2025 के 62वें मुकाबले में RR ने CSK को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की. यह इस सीजन में राजस्थान की चौथी जीत है. हालांकि ये दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं. ऐसे में इस मुकाबले के नतीजे का असर प्लेऑफ की रेस पर नहीं पड़ेगा. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जहां RR ने शानदार प्रदर्शन करते हुए CSK को चारों खाने चित कर दिया. CSK को सीजन में 10वीं बार का सामना करना पड़ा.
CSK बनाए 187 रन
RR ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. जो सही साबित हुआ. सीएसके ने 12 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए. इसके बाद आयुष म्हात्रे ने एक तूफानी पारी खेली और पावरप्ले में तेजी दिखाई. लेकिन RR के गेंदबाजों ने जल्द ही पारी पर शिकंजा कस लिया. आयुष म्हात्रे ने 20 गेंदों पर 43 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. उन्होंने ये रन 215 की स्ट्राइक रेट से बनाए. इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया. शिवम दुबे ने भी 39 रन बनाए, जिसके चलते सीएसके की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाने में कामयाब रही. दूसरी ओर CSK की ओर से आकाश मधवाल और युधवीर सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. वहीं, आकाश मधवाल ने तो 4 ओवर में 29 रन दी दिए और 3 विकेट चटकाए. इनके अलावा तुषार देशपांडे और वानिंदु हसरंगा 1-1 सफलता मिली.
वैभव सूर्यवंशी की मैच विनिंग पारी
188 रनों का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत काफी शानदार रही. यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंदों पर 189.47 की स्ट्राइक रेट से 36 रन बनाए. जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों पर 57 रन बनाकर मैच को एकतरफा कर दिया. वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 4 छक्के जड़े. दूसरी ओर कप्तान संजू सैमसन ने 41 रनों का योगदान दिया. फिर ध्रुव जुरेल ने 12 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाते हुए मुकाबले को खत्म किया.
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील