भारत का सेवा निर्यात 11 फीसदी से बढ़कर 345 अरब डॉलर पहुंचा
दुनियाभर में आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत ने 2023 में 345 अरब डॉलर के सेवाओं का निर्यात किया। यह आंकड़ा एक साल पहले की तुलना में 11.4 फीसदी अधिक है। हालांकि, इस अवधि में चीन का सेवा निर्यात 10.1 फीसदी घटकर 381 अरब डॉलर रह गया।संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) के तिमाही बुलेटिन के मुताबिक, भारत से सेवाओं का निर्यात बढ़ाने वाले क्षेत्रों में यात्रा, परिवहन, मेडिकल और आतिथ्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हालांकि, 2023 में भारत का सेवा आयात एक साल पहले की तुलना में 0.4 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 248 अरब डॉलर रह गया। उद्योग से जुड़े एक विशेषज्ञ ने कहा, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) व इस पर आधारित सेवाओं और यात्रा का निर्यात मजबूत हो रहा है।यूएनसीटीएडी ने में कहा, भारत का सेवा निर्यात ऐतिहासिक रूप से उत्तरी अमेरिका और यूरोप में केंद्रित रहा है। एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे उभरते बाजारों में भी वृद्धि की महत्वपूर्ण संभावनाएं हैं। भारत के लिए निर्यात गंतव्यों में विविधता से पारंपरिक बाजारों पर निर्भरता कम करने और क्षेत्र के लिए नए अवसर खोलने में मदद मिल सकती है।
CG Budget Session: अजय चंद्राकर ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, गिग वर्करों के लिए उठाया श्रम कानून का मुद्दा, मंत्री ने दिया जवाब
Raipur: रायपुर वासियों को मिलेगी ट्रैफिक से मुक्ति, इन जगहों पर होगा फ्लाईओवर का निर्माण
CG High Court: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां
₹4,248 करोड़ का शिक्षा बजट पेश, BMC का बड़ा दांव
VIDEO: रणजी फाइनल में बवाल! जम्मू-कश्मीर के कप्तान ने कर्नाटक के फील्डर को मारा सिर, मयंक ने किया बीच बचाव
Jabalpur में तीन वर्षों में 22 हजार से अधिक टीबी मरीज दर्ज
Banaras Hindu University में कैंपस प्लेसमेंट का दायरा बढ़ा