आध्यात्म व संस्कृति के बिना भारतीय साहित्य नहीं रच सकते- पाठक
बिलासपुर- वरिष्ठ साहित्यकार व राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक ने कहा कि कई लोग भजन को साहित्य नहीं मानते। पर भारतीय संस्कृति में आध्यात्म और संस्कृति के बिना यदि कोई साहित्य रचा रहा है तो वह भारतीय साहित्य नहीं हो सकता। भक्ति की परिभाषा बताते हुए कहा कि श्रद्धा + प्रेम = भक्ति होती है। उन्होंने कहा कि मदन सिंह ठाकुर के भजन संग्रह सुमिरन के भीतर सारे 10 भाव-अंतर्भाव समाहित है। मदन लोक के साथ ही अपने परलोक को भी संवार रहे हैं। सुमिरन के विमोचन समारोह के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार विजय तिवारी ने कहा कि तीन सर्वश्रेष्ठ कला-वादन, गायन और लेखन को माना गया है।
मदन सिंह में वे तीनों कलाएं विद्यमान हैं, जो दुर्लभ है लेकिन उन्हें अपने भजनों को लयबद्ध करने की दृष्टि से थोड़ा सुधारना होगा। विशिष्ट अतिथि व वरिष्ठ साहित्यकार केशव शुक्ला ने कहा कि मदन ने राधा-कृष्ण के भजन लिख बहुत बड़ा काम किया है। उन्हें और भी देवी-देवताओं के भजन लिखने चाहिए। विशिष्ट अतिथि और किताब की भूमिका लिखने वाले अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर ने भजन संग्रह की तारीफ करते हुए इसे अच्छी शुरूआत बताया। इस दौरान मदन सिंह ने सुमिरन भजन संग्रह के 6 भजनों की प्रस्तुति भी दी। श्रोताओं ने उनके गायन-वादन की तारीफ की। उन्होंने अतिथियों का शाल व श्रीफल से सम्मान किया। बुक क्लिनिक पब्लिशिंग के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का संचालन हरबंश शुक्ला ने किया। इस दौरान डॉ. एके यदु, हितेश सिंह बिसेन, सुनील प्रकाश आदि मौजूद थे।
छतरपुर में एम्बुलेंस न मिलने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी
Chhattisgarh में 109 करोड़ से 5 सड़कों के निर्माण को मंजूरी
Roti Noodles Recipe: बासी रोटी से कैसे बनाएं चटपटी चाऊमीन? बच्चों का दिल जीत लेगी यह डिश
Holi Special Recipes 2026: त्योहार का मजा दोगुना करें इन टेस्टी और ट्रेडिशनल डिशेज के साथ, घर पर बनाएं खास पकवान