भारत-फ्रांस सातवां शक्ति सैन्य अभ्यास की शुरुआत
रक्षा संबंधों की मजबूती के लिए भारत और फ्रांस सोमवार से संयुक्त सैन्य अभ्यास 'शक्ति' का सातवां संस्करण शुरू करने जा रहे हैं। मेघालय के उमरोई क्षेत्र में यह अभ्यास 26 मई तक चलेगा। इससे पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान 22 से 25 अप्रैल तक फ्रांस का दौरा कर चुके हैं।
भारतीय सेना ने कहा कि इस अभ्यास का लक्ष्य दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है। इसके अतिरिक्त संयुक्त अभ्यास से दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच अंतरसंचालन क्षमता और सौहार्दपूर्ण व्यवहार का विकास होगा।
फ्रांस के मिलिट्री स्कूल ऑफ ड्रैगुइग्नान में हुआ था छठा संस्करण
भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास ईएक्स शक्ति 2021 का छठा संस्करण नवंबर 2021 में फ्रांस के मिलिट्री स्कूल ऑफ ड्रैगुइग्नान में हुआ था। इस अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व तीन अधिकारियों, तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और गोरखा राइफल्स और सपोर्ट आम्स के 37 जवानों की एक संयुक्त टीम ने किया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 मार्च 2026)
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
शिवराज का संसद में सवाल: कांग्रेस के उन विभूतियों के नाम पर क्यों नहीं हुई कोई योजना?
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंचा सपना
केरल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी किए 55 उम्मीदवारों के नाम, पहली ब्रिगेड तैयार
दीक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी समाज और देश के विकास में सहयोग दें और बने जिम्मेदार नागरिक : राज्यपाल पटेल
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026
बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति
डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी