किसानों की आमदनी बढ़ाना मोदी सरकार की सर्वोंच्च प्राथमिकता : चौहान
रांची । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड की राजधानी रांची के समीप गढ़खटंगा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद परिसर में दो बहुउद्देशीय भवन की आधारशिला रखी, जिसका उद्देश्य अनुसूचित जाति व जनजाति के किसानों को विशेष प्रशिक्षण देना है।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाना वर्तमान नरेंद्र मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और इसके लिए उन्नत खेती पद्धति अपनाने का प्रयास हो रहा है जिसमें यह संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाने और उत्पादन की लागत कम करने के लिए अच्छे बीज, शोध के माध्यम से, किसानों को उपलब्ध कराने के लिए यहां के रिसर्चर कार्य कर रहे हैं।
इसके पहले केन्द्रीय मंत्री चौहान ने कुछ किसानों को कृषि में प्रयोग आने वाली सामग्रियों का वितरण भी किया। अपने स्वागत भाषण में संस्थान के निदेशक डॉक्टर सुजय रक्षित ने संस्थान के इतिहास व भूमिका की चर्चा करते हुए बताया कि इस संस्थान से अब तक 30 छात्र बीटेक इन बायोटेक्नोलॉजी जैसे विशिष्ट कोर्सों की पढ़ाई कर देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्य कर रहे हैं और वर्तमान में यहां 70 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें