बिहार में जज की कार गड्ढे में उछलकर डिवाइडर से टकराई
गोपालगंज । गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर करमैनी गाजी गांव के समीप में मोतिहारी के सिविल कोर्ट के जज की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में जज शिवम सिंह और उनकी मां मंजू देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया है। दोनों घायलों की स्थिति को नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।बताया जाता है कि मोतिहारी सिविल कोर्ट के जज शिवम सिंह अपनी मां को लेकर लखनऊ से ड्यूटी पर मोतिहारी लौट रहे थे। करमैनी गांव के पास एनएच-27 की ओवरब्रिज पर गड्ढा होने की वजह से उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। इस दुर्घटना के बाद कुचायकोट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
कुछ देर तक यातायात रहा बाधित
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कहा कि दुर्घटना के बाद शरीर से अत्यधिक खून गिरने की वजह से दोनों की स्थिति गंभीर है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। वहीं, हादसे के बाद कुचायकोट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कार के दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। दुर्घटना में कर के पर चक्की उखड़ गए हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि