छत्तीसगढ़ में इंसानियत शर्मसार, विधवा से विश्वासघात का मामला
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और फिर उसका मकान बिकवाने के बाद घर से निकालने का आरोप एक व्यक्ति पर लगा है। पीड़ित महिला की शिकायत पर सकरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विधवा महिला के साथ शुरू हुई क्रूरता की कहानी
महिला ने बताया कि उसके पति की मौत साल 2021 में हो गई थी। वह अपने बच्चों के साथ जीवन यापन कर रही थी। इसी दौरान एक दिन बच्चे की तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मुलाकात मंगला क्षेत्र के राजेश जायसवाल (55) से हुई। राजेश महिला के घर आने-जाने लगा और धीरे-धीरे उसने भरोसे में लेकर शादी का वादा किया।
मकान बिकवाकर रुपयों का दुरुपयोग
राजेश ने महिला को मंगला स्थित अपने घर में कुछ दिन के लिए रखा, फिर उसे विश्वास में लेकर सकरी क्षेत्र स्थित मकान बिकवा दिया। मकान की बिक्री से मिले रुपयों का उपयोग खुद के निजी कामों में किया। महिला जब बार-बार शादी के लिए कहने लगी तो उसने पिटाई कर बच्चों समेत घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर सकरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। अदालत में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
ईरान पर हमलों के बाद भारत की अपील — सभी पक्ष बरतें संयम
छतरपुर में एम्बुलेंस न मिलने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी
Chhattisgarh में 109 करोड़ से 5 सड़कों के निर्माण को मंजूरी
Roti Noodles Recipe: बासी रोटी से कैसे बनाएं चटपटी चाऊमीन? बच्चों का दिल जीत लेगी यह डिश