एचएसबीसी मल्टी एसेट एलोकेशन फंड खुला
नई दिल्ली । एचएसबीसी म्यूचल फंड का नया फंड ऑफर (एनएफओ) एचएसबीसी मल्टी एसेट एलोकेशन फंड (एचएमएएएफ) गुरुवार को खुला जो 22 फरवरी को बंद होगा। कंपनी ने कहा कि यह इक्विटी और इक्विटी से संबंधित इंस्ट्रुमेंट्स, डेब्ट एवं मनी मार्केट सिक्योरिटीज़ तथा गोल्ड, सिल्वर ईटीएफ में निवेश करने के लिए एक ओपन-एंडेड योजना है। इस फंड का उद्देश्य दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि प्रदान करना, अस्थिरता कम करने में मदद करना और विविधीकरण लेकर आना है। एचएमएएएफ सबसे ज्यादा लाभ के लिए विभिन्न एसेट्स में निवेश की नीति पर काम करेगा। इस फंड में फ्लेक्सीकैप दृष्टिकोण का पालन किया जाएगा और मौजूदा मूल्यांकन सुविधा के आधार पर विभिन्न मार्केट कैप्स में निवेश किया जाएगा। निवेश की प्रक्रिया में अनेक तत्वों, जैसे व्यवसाय की गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धी लाभ, कॉर्पोरेट प्रशासन का ट्रैक रिकॉर्ड, सस्टेनेबिलिटी की विधियों, वित्तीय शक्ति, रिस्क-रिवार्ड मूल्यांकन, आय के मुख्य ड्राइवर्स आदि पर विचार किया जाएगा। इस लांच के बारे में एचएसबीसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत में अनेक तत्व विकास की कहानी लिख रहे हैं, जिनमें बढ़ती घरेलू खपत, मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार, विनिर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान, डेब्ट बाजारों में सुधार, विदेशी निवेश, मजबूत सरकारी सुधार आदि शामिल हैं। इन तत्वों और बाजार की अस्थिरता को देखते हुए एक मल्टी एसेट एलोकेशन रणनीति की जरूरत है, ताकि विभिन्न एसेट वर्ग भिन्न-भिन्न आर्थिक स्थितियों के आधार पर अलग-अलग प्रदर्शन कर सकें।
Chhattisgarh बजट 2026 में किसानों को बड़ी सौगात
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, 10 हजार करोड़ की योजनाओं को मंजूरी
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
किसान महापंचायत से पहले सियासत तेज, मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान
CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान
Bhojshala Case: ‘मंदिर के हिस्सों का इस्तेमाल कर बनाई गई मस्जिद…’, ASI रिपोर्ट में बड़ा दावा, 16 मार्च को हाई कोर्ट में अगली सुनवाई