हाईकोर्ट ने आरोपी दस वकीलों की एंट्री पर लगाई रोक
प्रयागराज । प्रयागराज की जिला अदालत में वादीकारी से मारपीट करने और और न्यायिक अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी दस वकीलों के अदालत में एंट्री पर रोक लगा दी है।
दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला जज की रिपोर्ट पर इस मामले में बड़ा फैसला लिया है। हाईकोर्ट ने मारपीट के आरोपी दस वकीलों के अदालत परिसर में प्रवेश पर रोक लगाई है। कोर्ट ने दस वकीलों को आपराधिक अवमानना नोटिस जारी कर सफाई मांगी हैं। कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर से इन वकीलों के खिलाफ दर्ज आपराधिक केस की जानकारी मांगी है। वहीं कोर्ट ने अदालत परिसर की सुरक्षा में जिला जज के आदेशानुसार सुरक्षा बल तैनात करने का भी आदेश दिया है। इससे पहले कोर्ट ने दो वकीलों रणविजय सिंह और मोहम्मद आसिफ को नोटिस जारी कर सफाई मांगी थी। कोर्ट ने उन्हें बेहतर हलफनामा दाखिल करने का समय दिया है। अदालत ने इन दोनों वकीलों के जिला अदालत परिसर में प्रवेश पर पहले ही रोक लगा रखी है।
गौरतलब है कि इस मामले में जिला जज ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से कार्रवाई की सिफारिश की थी। इस सिफारिश पर कोर्ट ने अवमानना का केस दर्ज कर यह आदेश दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई आगामी 27 मई को होगी। इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्र और जस्टिस एम. ए. एच. इदरीसी की खंडपीठ ने की। इस मामले की सुनवाई कर रही पीठ ने कहा कि ऐसे लोगों को एक स्पष्ट और बिल्कुल स्पष्ट संदेश जाना चाहिए कि अदालत में इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर इस तरह की घटनाएं होती हैं तो इससे सख्ती से निपटा जाएगा। अब कोर्ट ने जिला अदालत में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने के भी आदेश दिया है।
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन