हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट का किया एलान, टीम में डेन लॉरेंस को किया शामिल
भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से हैरी ब्रूक ने अपने नाम वापस ले लिया है। ब्रूक ने निजी कारणों का हवाला देते हुए भारत नहीं आने का फैसला लिया है। ब्रूक की जगह पर अब इंग्लिश टीम में धाकड़ बल्लेबाज की एंट्री हुई है। इंग्लैंड ने ब्रूक के रिप्लेसमेंट के तौर पर डेन लॉरेंस को टीम में शामिल किया है। टेस्ट सीरीज का आगाज 25 जनवरी से होना है।
ब्रूक के रिप्लेसमेंट का हुआ एलान
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक्स अकाउंट पर हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट का एलान किया है। बोर्ड ने बताया है कि ब्रूक के स्थान पर डेन लॉरेंस अगले 24 घंटे में टीम से जुड़ेंगे। बता दें कि इंग्लैंड की टीम हैदराबाद में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए भारत पहुंच गई है। साल 2012 के बाद से इंग्लिश टीम भारत की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने में नाकाम रही है।
साल 2021 में बुरी तरह फ्लॉप रहे थे लॉरेंस
डेन लॉरेंस पहली बार भारत के दौरे पर नहीं आ रहे हैं। इससे पहले साल 2021 में डेन लॉरेंस इंग्लैंड टेस्ट टीम का हिस्सा रहे थे। हालांकि, लॉरेंस का प्रदर्शन बल्ले से बेहद निराशाजनक रहा था। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारत की सरजमीं पर खेली 6 इनिंग में महज 149 रन बनाए थे और सिर्फ एक बार ही पचास का आंकड़ा पार कर सके थे। हालांकि, इस बार इंग्लैंड टीम उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।
भारत टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड, डेन लॉरेंस।
महाराजा यशवंतराव अस्पताल परिसर में बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर
Narendra Modi का राजस्थान-गुजरात दौरा, करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात
Holi 2026: आज निपटा लें जरूरी काम, कल से चार दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
All India Trinamool Congress ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, मेनका गुरुस्वामी का नाम सूची में
गर्दन के कालेपन को जड़ से मिटाएंगे ये 8 देसी उपाय! आलू से लेकर एलोवेरा तक, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
Raipur में 27–28 मार्च को भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन
न्यू ईयर पार्टी में दिखना है सबसे अलग? तो अपनाएं ये 5 नेचुरल ब्यूटी टिप्स, चेहरे पर आएगा जबरदस्त ग्लो
Rashmika-Vijay Wedding Look: एंटीक गोल्ड डिटेलिंग और मंदिर मोटिफ्स ने खास बनाया रश्मिका-विजय का वेडिंग लुक
मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कोलकाता में कालीघाट मंदिर के किए दर्शन, विंडीज के खिलाफ मैच से पहले की पूजा
ईरानी डेरे को पुलिस का आखिरी अल्टीमेटम,दोबारा अपराध हुआ तो चलेगा बुलडोजर