जीडीपी की रफ्तार सबसे तेज, दुनिया में मंदी की आशंका घटी
वैश्विक स्तर पर चुनौतियों के बावजूद भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। मजबूत वृद्धि, मूल्य स्थिरता और बाहरी क्षेत्र के स्थिर दृष्टिकोण से भारत के आशाजनक आर्थिक प्रदर्शन को समर्थन मिल रहा है। इसके साथ ही, वैश्विक आर्थिक वृद्धि परिदृश्य एक बार फिर उत्थान की राह पर है। इससे मंदी की आशंकाएं घटी हैं और प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में तेजी की स्थिति बन रही है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर तनाव चिंता का विषय बना हुआ है।वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को जारी मार्च की आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट में कहा, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और आरबीआई ने भारत के लिए चालू वित्त वर्ष का वृद्धि संबंधी नजरिया सकारात्मक रखा हुआ है। यह बताता है कि वैश्विक स्तर पर मुश्किल हालातों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने हाल ही में जारी विश्व आर्थिक परिदृश्य (डब्ल्यूईओ) में 2023-24 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी की वृद्धि दर के अनुमान को 6.7 फीसदी से बढ़ाकर 7.8 फीसदी कर दिया है।रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में प्रगति के संकेत दिख रहे हैं, लेकिन असमानताएं बरकरार हैं। प्रमुख संकेतक जहां आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि और भू-राजनीतिक तनाव में कमी का इशारा कर रहे हैं, वहीं हाल के संघर्षों से जोखिम पैदा हो रहे हैं। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत मजबूत आर्थिक प्रदर्शन के साथ अलग दिख रहा है। भारत सभी क्षेत्रों में व्यापक आधार वाली वृद्धि दर्शा रहा है और वैश्विक वृद्धि के समर्थन में अपनी अहम भूमिका का दावा कर रहा है।
CG Budget Session: अजय चंद्राकर ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, गिग वर्करों के लिए उठाया श्रम कानून का मुद्दा, मंत्री ने दिया जवाब
Raipur: रायपुर वासियों को मिलेगी ट्रैफिक से मुक्ति, इन जगहों पर होगा फ्लाईओवर का निर्माण
CG High Court: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां
₹4,248 करोड़ का शिक्षा बजट पेश, BMC का बड़ा दांव
VIDEO: रणजी फाइनल में बवाल! जम्मू-कश्मीर के कप्तान ने कर्नाटक के फील्डर को मारा सिर, मयंक ने किया बीच बचाव
Jabalpur में तीन वर्षों में 22 हजार से अधिक टीबी मरीज दर्ज
Banaras Hindu University में कैंपस प्लेसमेंट का दायरा बढ़ा